Aadhaar In News: हर 10 साल में आधार अपडेट के लिए लोगों को प्रोत्साहित करेगा UIDAI

Aadhaar Update: यूआईडीएआई लोगों को 10 साल में एक बार अपने बायोमीट्रिक्स, जनसांख्यिकी आदि को अपडेट करने के लिए प्रोत्साहित करेगा. समय के साथ यह लोगों को आधार अपडेट करने के लिए प्रेरित करेगा.

Aadhaar In News: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI/यूआईडीएआई) लोगों को हर 10 साल में स्वेच्छा से अपना बायोमीट्रिक डेटा अपडेट करने के लिए प्रोत्साहित करेगा. आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी. वर्तमान में पांच और 15 वर्ष की आयु के बाद के बच्चों को आधार के लिए अपने बायोमीट्रिक्स को अपडेट या नया करना आवश्यक है.

अधिकारी ने कहा, यूआईडीएआई लोगों को 10 साल में एक बार अपने बायोमीट्रिक्स, जनसांख्यिकी आदि को अपडेट करने के लिए प्रोत्साहित करेगा. समय के साथ यह लोगों को आधार अपडेट करने के लिए प्रेरित करेगा.

Also Read: Aadhaar Card Password: अपने आधार कार्ड का पासवर्ड पता है आपको? जानने का तरीका है बड़ा आसान

उन्होंने कहा, एक बार जब कोई व्यक्ति एक निश्चित आयु से अधिक हो जाता है. उदाहरण के तौर पर 70 वर्ष, तो इसकी आवश्यकता नहीं होगी. यूआईडीएआई ने मेघालय, नगालैंड और लद्दाख में लोगों के एक छोटे प्रतिशत की संख्या को छोड़कर देश में लगभग सभी वयस्कों को नामांकित किया है.

Also Read: UIDAI ने बताये आधार की वैलिडिटी जानने के कई तरीके, आप भी जानें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Agency

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >