Aadhaar In News: आधार पर बढ़ा भरोसा, नवंबर में e-KYC कराने वालों की संख्या 22 फीसदी बढ़ी

Aadhaar eKYC News Update - ई-केवाईसी लेनदेन की कुल संख्या 1,350 करोड़ से अधिक हो गई है. बयान के अनुसार, नवंबर महीने में आधार सत्यापित लेनदेन में 11 प्रतिशत की वृद्धि हुई, और यह 195.39 करोड़ रहा.

Aadhaar based e-KYC transactions: आधार आधारित ई-केवाईसी लेनदेन नवंबर में मासिक आधार पर 22 प्रतिशत बढ़कर 28.75 करोड़ तक पहुंच गया. एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि ई-केवाईसी लेनदेन की कुल संख्या 1,350 करोड़ से अधिक हो गई है. बयान के अनुसार, नवंबर महीने में आधार सत्यापित लेनदेन में 11 प्रतिशत की वृद्धि हुई, और यह 195.39 करोड़ रहा.

इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने बयान में कहा, देशभर में निवासियों द्वारा आधार के उपयोग में लगातार प्रगति देखी जा रही है. अकेले नवंबर में आधार का उपयोग करके 28.75 करोड़ ई-केवाईसी लेनदेन किये गए. यह इससे पिछले महीने की तुलना में 22 प्रतिशत अधिक है. नवंबर, 2022 के अंत तक ई-केवाईसी लेनदेन की कुल संख्या 1,350.24 करोड़ हो गई.

Also Read: Bank Holidays: जनवरी महीने में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Agency

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >