केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर और सैलरी बढ़ाने का नया फॉर्मूला पेश

8th Pay Commission : 8वें वेतन आयोग के लिए FNPO ने 5% सालाना इंक्रीमेंट और मल्टी-लेवल फिटमेंट फैक्टर (3.0 से 3.25) की मांग की है. 15 फरवरी की बैठक के बाद यह प्रस्ताव सरकार को सौंपा जाएगा. यदि ये मांगें मंजूर हुईं, तो ग्रुप C और D समेत सभी कर्मचारियों की सैलरी बम्पर बढ़ेगी.

8th Pay Commission को लेकर सरकारी कर्मचारियों के बीच हलचल तेज हो गई है. हाल ही में फेडरेशन ऑफ नेशनल पोस्टल ऑर्गनाइजेशन (FNPO) ने सरकार को एक लंबी मांगों वाली चिट्ठी भेजी है.

8वें वेतन आयोग की तैयारी: FNPO की बड़ी मांगें

केंद्र सरकार के कर्मचारियों के संगठन FNPO ने नेशनल काउंसिल (NCJCM) को 60 पन्नों का एक विस्तृत मांग पत्र भेजा है. इसमें कर्मचारियों की सैलरी, भत्ते, प्रमोशन और पे-स्ट्रक्चर को लेकर कई महत्वपूर्ण बदलावों का सुझाव दिया गया है. 15 फरवरी को इस पर एक अहम बैठक होने वाली है, जिसके बाद अंतिम प्रस्ताव सरकार को सौंपा जाएगा.

फिटमेंट फैक्टर में बड़े बदलाव का प्रस्ताव

FNPO का कहना है कि पुराने वेतन आयोगों में सभी लेवल के कर्मचारियों के साथ एक जैसा व्यवहार नहीं हुआ. इसलिए इस बार उन्होंने ‘मल्टी-लेवल फिटमेंट फैक्टर’ की मांग की है.

  • लेवल 1 से 5 तक: फिटमेंट फैक्टर 3.0 रखने का सुझाव.
  • लेवल 10 से 12 तक: 3.1 का फैक्टर.
  • ऊंचे लेवल (17-18): के लिए 3.25 तक का फिटमेंट फैक्टर मांगा गया है. इसका सीधा मतलब यह है कि कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में एक बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है.

सालाना इंक्रीमेंट 3% से बढ़ाकर 5% करने की मांग

  • अभी सरकारी कर्मचारियों की सैलरी हर साल 3% बढ़ती है. संगठन ने मांग की है कि इसे बढ़ाकर 5% किया जाए. इसके पीछे तर्क दिया गया है कि.
  • इससे कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी.
  • सरकारी और प्राइवेट सेक्टर की सैलरी का अंतर कम होगा.
  • इससे सबसे ज्यादा फायदा ग्रुप C और ग्रुप D के कर्मचारियों को होगा, जिनके पास प्रमोशन के मौके ग्रुप A और B के मुकाबले कम होते हैं.

7वें वेतन आयोग का ‘पे-मैट्रिक्स’ सिस्टम रहेगा जारी

FNPO ने यह भी सुझाव दिया है कि सरकार को 7वें वेतन आयोग द्वारा शुरू किए गए ‘पे-मैट्रिक्स सिस्टम’ को ही जारी रखना चाहिए. उनके अनुसार, यह सिस्टम समझने में आसान है और इससे सैलरी फिक्सेशन में काफी स्पष्टता रहती है. 15 फरवरी की बैठक के बाद, NCJCM एक फाइनल ड्राफ्ट तैयार करेगा. इस ड्राफ्ट को 8वें वेतन आयोग की अध्यक्ष रंजना प्रकाश देसाई को भेजा जाएगा. इसके बाद ही तय होगा कि सरकार इनमें से कितनी मांगों को स्वीकार करती है.

Also Read: NSE रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, डायरेक्ट स्टॉक छोड़ म्यूचुअल फंड्स की ओर मुड़े भारतीय

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >