फेडरल रिजर्व के कदम से निपटने के लिये भारतीय रिजर्व बैंक तैयार

नयी दिल्ली : रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन ने आज कहा कि केंद्रीय बैंक ब्याज दर पर अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत कदम से भारतीय बाजार में आने वाले उतार चढावों से निपटने के लिये पूरी तरह तैयार है. ऐसी संभावना है कि फेडरल रिजर्व ब्याज दर में वृद्धि का संकेत दे सकता है […]

नयी दिल्ली : रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन ने आज कहा कि केंद्रीय बैंक ब्याज दर पर अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत कदम से भारतीय बाजार में आने वाले उतार चढावों से निपटने के लिये पूरी तरह तैयार है. ऐसी संभावना है कि फेडरल रिजर्व ब्याज दर में वृद्धि का संकेत दे सकता है क्योंकि अमेरिकी अर्थव्यवस्था में सुधार का संकेत दिख रहा है.

इसके परिणामस्वरुप भारत समेत उभरते बाजारों से पूंजी निकल सकती है. वित्त मंत्री अरुण जेटली के साथ मुलाकात के बाद राजन ने कहा, ‘अगर फेडरल रिजर्व ब्याज दर बढाता है तो शेयर और मुद्रा बाजार में उतार चढाव आ सकता है. लेकिन अगर उतार-चढाव होता भी है तो बाजार में समान्य स्थिति बहाल की जाएगी.’ उन्होंने कहा कि ब्याज दरों पर फेडरल रिजर्व के कदम से निपटने के लिये भारत पूरी तरह तैयार है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >