25 हजार रूबल रूस में, लेकिन भारत में इसकी कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

25000 Rubles Salary in Russia Value in India & Top Job Sectors: रूस में 25 हजार रूबल सैलरी का भारत में क्या है मूल्य? जानकर हो जाएंगे हैरान! जानिए रुपयों में इसकी असली कीमत और किन क्षेत्रों में हैं बेहतरीन मौके

25000 Rubles Salary in Russia Value in India & Top Job Sectors: भारत के कई लोग अपनी रोज़ी-रोटी के लिए विदेश जाते हैं, लेकिन कई लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि वहां की कमाई को भारतीय रुपये में बदलने पर वह कितनी होगी. इसी भ्रम और सवाल को दूर करने के लिए आज हम बात करेंगे कि यदि रूस में सैलरी 25,000 रूबल है, तो वह भारत में कितनी हो जाएगी.

इसके लिए सबसे पहले हम पहुंचे गूगल बाबा के पास. उदाहरण के लिए, हमने टाइप किया “Russia currency to INR”. फिर हमने टाइप किया 25,000 रूबल. गूगल बाबा ने बताया कि आज यानी 20 मार्च 2025 के दिन यह राशि 25,708.21 भारतीय रुपये के बराबर है.

Russia currency to inr

Purchasing Power Parity – PPP

सिर्फ मुद्रा दर से तुलना करना पर्याप्त नहीं है, क्योंकि सबके लाइफस्टाइल का खर्च अलग-अलग होता है. रूस में रहने का खर्च भारत की तुलना में अधिक है. उदाहरण के लिए,रूस में किराया, खाने का समान और ट्रैव्लिंग पर अधिक खर्च होता है. भारत में उतनी ही सैलरी पर आपको बेहतर जीवन स्तर मिल सकता है, खासकर छोटे शहरों में.

25,000 रूबल रूस में एक साधारण जीवनशैली के लिए पर्याप्त हो सकता है, लेकिन भारत में यह राशि मध्यमवर्गीय जीवनशैली के लिए संतोषजनक मानी जा सकती है.

किस सेक्टर में सबसे अधिक जॉब है

रूस में भारतीयों के लिए कई सेक्टर में रोजगार के अच्छे अवसर मौजूद हैं. खासतौर पर इन क्षेत्रों में भारतीयों की अधिक मांग देखी जाती है

  • आईटी और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट: रूस में तकनीकी उद्योग तेजी से बढ़ रहा है, जिससे कुशल भारतीय आईटी पेशेवरों के लिए अवसर बढ़े हैं.
  • शिक्षा और शिक्षण: अंग्रेजी भाषा शिक्षण (ESL) के क्षेत्र में भारतीय शिक्षकों की अच्छी मांग है, खासकर मॉस्को और सेंट पीटर्सबर्ग जैसे शहरों में.
  • स्वास्थ्य सेवा: भारतीय डॉक्टर, नर्स और मेडिकल विशेषज्ञ रूस में प्रतिष्ठित अस्पतालों और क्लीनिकों में काम कर रहे हैं.
  • निर्माण और इंफ्रास्ट्रक्चर: रूस में बड़े पैमाने पर चल रही निर्माण परियोजनाओं में भारतीय श्रमिकों और इंजीनियरों की मांग रहती है.
  • रेस्टोरेंट और होटल व्यवसाय: भारतीय खानपान का बढ़ता क्रेज इस क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्रदान करता है.

Also Read: जेरोम पॉवेल का दुनिया को तगड़ा झटका, ब्याज दर को स्थिर रखकर दिया 2008 जैसी महामंदी का संकेत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >