मुंबई : आर्थिक आंकडों में सकारात्मक वृद्धि के बाद कोषों एवं निवेशकों की ओर से पूंजी प्रवाह बढ़ाये जाने से बंबई शेयर बाजार का सूचकांक आज के शुरुआती कारोबार में 111 अंक मजबूत हो गया. बंबई शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक बीएससी-30 में कल 102.32 अंक का सुधार आया था, जो आज के शुरुआती कारोबार में 110.69 अंक की और सुधार के साथ 25,686.90 अंक पर पहुंच गया.
इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी 8.30 अंक अथवा 0.11 फीसद के सुधार के साथ 7,658.20 अंक पर पहुंच गया. बाजार विश्लेषकों ने बताया कि आर्थिक वृद्धि में सुधार के आंकडों के बाद कोषों एवं निवेशकों की ओर से पूंजी प्रवाह बढ़ाये जाने से सूचकांक में सुधार आया.
