पैन कार्ड में नाम बदलना हुआ आसान, यहां देखें स्टेप-बाय-स्टेप ऑनलाइन गाइड

PAN Card Name Correction Guide: पैन कार्ड में नाम सुधारने की प्रक्रिया अब पूरी तरह ऑनलाइन है. UTIITSL पोर्टल के माध्यम से आप आधार कार्ड, पासपोर्ट या मैरिज सर्टिफिकेट जैसे डॉक्यूमेंट की मदद से अपना नाम बदल सकते हैं. आवेदन करने के बाद 45 दिनों के भीतर नया पैन कार्ड आपके घर के पते पर पहुंच जाता है.

PAN Card Name Correction Guide: पैन कार्ड (PAN Card) केवल एक आईडी प्रूफ नहीं, बल्कि आपके सभी फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन की चाबी है. अगर इसमें नाम की स्पेलिंग गलत है, तो आपके जरूरी काम रुक सकते हैं. पैन कार्ड अपडेट न होने पर इनकम टैक्स रिटर्न भरने या नया जॉब जॉइन करने में भी दिक्कत आ सकती है.

पैन कार्ड में नाम कैसे बदलें? (स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस)

अगर आप अपना नाम अपडेट करना चाहते हैं, तो इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

  • वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले UTIITSL के ऑफिशल पोर्टल https://www.pan.utiitsl.com/PAN/ पर लॉग इन करें.
  • करेक्शन विकल्प चुनें: होम पेज पर ‘PAN Card Correction/Update’ का विकल्प चुनें.
  • डिटेल्स भरें: अपना मौजूदा पैन नंबर और व्यक्तिगत जानकारी वैसी ही भरें जैसी पुराने कार्ड पर है.
  • नाम बदलें: ‘Name Change’ वाले विकल्प पर क्लिक करें और अपना नया या सही नाम दर्ज करें.
  • डॉक्यूमेंट अपलोड करें: पहचान और नाम परिवर्तन के प्रमाण के लिए जरूरी कागज (जैसे आधार या पासपोर्ट) अपलोड करें.
  • फीस भरे: नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या UPI के जरिए निर्धारित फीस जमा करें.
  • सबमिट करें: सभी जानकारी दोबारा जांचें और आवेदन जमा कर दें.
  • ट्रैक करें: आपको एक ‘एक्नॉलेजमेंट नंबर’ (Acknowledgement Number) मिलेगा, जिससे आप अपने आवेदन का स्टेटस चेक कर सकते हैं.

नाम बदलने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट (Documents Required)

नाम में सुधार के लिए आपको इनमें से किसी एक डॉक्यूमेंट की जरूरत पड़ेगी:

  • आधार कार्ड (सबसे आसान और मान्य)
  • पासपोर्ट
  • विवाह प्रमाण पत्र (शादी के बाद सरनेम बदलने के लिए)
  • वोटर आईडी कार्ड
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • गजट नोटिफिकेशन (अगर कानूनी रूप से नाम बदला है)

Also Read: ईरान-अमेरिका तनाव से दहला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >