India के मोबाइल बाजार में Xiaomi का जलवा बरकरार, तीन महीने में 11 फीसदी बढ़ी Smarphone की Sale

नयी दिल्ली : भारत में स्मार्टफोन की बिक्री (उठाव) इस साल के पहले तीन महीने में 11 फीसदी बढ़कर तीन करोड़ इकाई पर पहुंच गयी, जो कि पहली तिमाही के लिए रिकाॅर्ड है. अनुसंधान फर्म आईडीसी के अनुसार, 2017 की पहली तिमाही में लगभग 2.7 करोड़ स्मार्टफोन भेजे गये थे. आईडीसी के आंकड़ों के अनुसार, […]

नयी दिल्ली : भारत में स्मार्टफोन की बिक्री (उठाव) इस साल के पहले तीन महीने में 11 फीसदी बढ़कर तीन करोड़ इकाई पर पहुंच गयी, जो कि पहली तिमाही के लिए रिकाॅर्ड है. अनुसंधान फर्म आईडीसी के अनुसार, 2017 की पहली तिमाही में लगभग 2.7 करोड़ स्मार्टफोन भेजे गये थे. आईडीसी के आंकड़ों के अनुसार, शियोमी ने लगातार दूसरी तिमाही स्मार्टफोन बाजार में 30.3 फीसदी भागीदारी के साथ अव्वल स्थिति बनाये रखी.

इसे भी पढ़ेंः Xiaomi Redmi S2 लांच : 16MP सेल्फी कैमरा, 18:9 डिस्प्ले के साथ ये हैं खूबियां

जारी आंकड़ों के अनुसार, इस दौरान सैमसंग की 25.1 फीसदी, ओपो की 7.4 फीसदी, वीवो की 6.7 फीसदी, ट्रांसियान की 4.6 फीसदी हिस्सेदारी रही. हालांकि, पूर्व तिमाही की तुलना में स्मार्टफोन बाजार लगभग स्थिर रहा. इसके अनुसार शियोमी ने ‘आॅफलाइन’ माध्यम के विस्तार तथा अपने रेडमी-5ए व रेडमी नोट-5 जैसे माॅडल की बदौलत अग्रणी स्थिति बनाये रखी. वहीं, हॉनर, आईवूमी तथा टेनोर ने आॅनलाइन बिक्री के जरिये अपनी बाजार भागीदारी का विस्तार किया.

फर्म का कहना है कि आलोच्य तिमाही में कुल स्मार्टफोन बिक्री में आॅनलाइन माध्यमों के जरिये बिक्री का हिस्सा 34.2 फीसदी रहा. इसके अनुसार, 40,000 रुपये आैर इससे अधिक कीमत वाले स्मार्टफोन बाजार क्षेत्र में इस दौरान 68 फीसदी की वृद्धि देखने को मिली. इसमें कहा गया है कि 27,000-40,000 रुपये कीमत वाले खंड में वनप्लस की हिस्सेदारी 50 फीसदी से अधिक रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >