शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 1500 अंक उछला, निफ्टी में भी बड़ी रिकवरी

Share Market: मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार ने शानदार वापसी की. सेंसेक्स 1,516 अंक और निफ्टी 365 अंकों की बढ़त के साथ खुले. अमेरिका द्वारा ईरान पर सैन्य हमला टालने की खबरों से निवेशकों का उत्साह बढ़ा है.

Share Market: मंगलवार की सुबह भारतीय शेयर बाजार के लिए राहत भरी रही. पिछले कई सत्रों से जारी बिकवाली के दबाव के बाद आज दोनों बेंचमार्क इंडेक्स (Sensex और Nifty) हरे निशान के साथ खुले. निवेशकों ने निचले स्तरों पर जमकर खरीदारी की, जिससे बाजार में रौनक लौट आई.

बाजार की धमाकेदार शुरुआत

सुबह बाजार खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी में जबरदस्त तेजी देखी गई.

  • BSE Sensex: यह 1,516 अंक या 2.09% की भारी बढ़त के साथ 74,212 के स्तर पर खुला.
  • Nifty 50: निफ्टी में भी 365 अंकों (1.62%) का उछाल आया और यह 22,878 के स्तर पर ओपन हुआ.

‘हॉर्मुज’ का डर अभी खत्म नहीं हुआ

भले ही आज बाजार चढ़ा है, लेकिन एक्सपर्ट्स अभी भी सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं. बैंकिंग और मार्केट एक्सपर्ट अजय बग्गा के मुताबिक, दुनिया अभी संकट से बाहर नहीं निकली है. सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों और देशों के बीच जुबानी जंग की वजह से बाजार में भारी अस्थिरता (Volatility) बनी हुई है. उन्होंने चेतावनी दी कि कुछ लोग बाजार को प्रभावित करने वाली खबरों से पहले ही पोजीशन लेकर भारी मुनाफा कमा रहे हैं.

ट्रंप का फैसला और कच्चे तेल की चाल

  • सैन्य हमला टला: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के एनर्जी ग्रिड पर होने वाले हमले को 5 दिनों के लिए टाल दिया है, जिससे युद्ध का खतरा फिलहाल थोड़ा कम हुआ है. हालांकि ईरान ने किसी भी तरह की गुप्त बातचीत से इनकार किया है.
  • महंगा तेल: कच्चा तेल (Brent Crude) अभी भी 104 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है, जो भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए चिंता का विषय है.

हर सेक्टर में हरियाली

आज बाजार की तेजी ‘ब्रॉड-बेस्ड’ रही, यानी लगभग सभी सेक्टरों में खरीदारी दिखी.

  • PSU Bank: सबसे ज्यादा 2.40% की बढ़त.
  • Auto & Metal: ऑटो और मेटल सेक्टर में भी 2% से ज्यादा का उछाल.
  • IT & FMCG: आईटी और एफएमसीजी सेक्टर 1.4% से ज्यादा चढ़े.

सोना-चांदी की गिरावट जारी

कमोडिटी बाजार में कीमती धातुओं की चमक लगातार फीकी पड़ रही है. पिछले 25 दिनों से सोना-चांदी गिर रहे हैं.

  • सोना (24K): ₹1,37,370 प्रति 10 ग्राम.
  • चांदी: ₹2,17,823 प्रति किलो (3% से ज्यादा की गिरावट).

Also Read: सोने-चांदी में 40 साल की सबसे बड़ी गिरावट, ऑल-टाइम हाई से चांदी ₹1.67 लाख और सोना ₹36 हजार सस्ता

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >