1 अप्रैल से बदल रहे हैं ATM नियम, कैश निकालना होगा महंगा, इन 3 बैंकों ने जारी किए नए आदेश

ATM Rules: 1 अप्रैल 2026 से HDFC, PNB और बंधन बैंक के ATM नियमों में बड़े बदलाव होने जा रहे हैं. जहाँ HDFC ने UPI से कैश निकालने को फ्री लिमिट में शामिल किया है, वहीं PNB ने डेली विड्रॉल लिमिट ₹1 लाख से घटाकर ₹50,000 कर दी है.

ATM Rules: नए वित्त वर्ष (FY 2026-27) की शुरुआत के साथ ही बैंकिंग जगत में बड़े बदलाव होने जा रहे हैं. HDFC बैंक, पंजाब नेशनल बैंक (PNB) और बंधन बैंक ने अपने ATM ट्रांजैक्शन और डेबिट कार्ड लिमिट के नियमों में संशोधन किया है. अगर आप इन बैंकों के ग्राहक हैं, तो 1 अप्रैल 2026 से लागू होने वाले इन नए नियमों को जान लेना बहुत जरूरी है.

HDFC बैंक: UPI से कैश निकालना भी अब ‘लिमिट’ में

HDFC बैंक ने साफ कर दिया है कि अब कार्ड के बिना UPI के जरिए ATM से कैश निकालना (Cardless Withdrawal) भी फ्री ट्रांजैक्शन की गिनती में शामिल होगा.

  • फ्री लिमिट: खुद के ATM पर 5 ट्रांजैक्शन, दूसरे बैंक के ATM पर मेट्रो शहरों में 3 और नॉन-मेट्रो में 5 ट्रांजैक्शन फ्री रहेंगे.
  • अतिरिक्त चार्ज: लिमिट खत्म होने पर हर ट्रांजैक्शन के लिए ₹23 प्लस टैक्स देना होगा.
  • समय का नया नियम: शाम 7:30 बजे के बाद किया गया ट्रांजैक्शन अगले दिन की गिनती में आएगा. महीने की आखिरी तारीख को 7:30 बजे के बाद किया गया ट्रांजैक्शन अगले महीने के कोटे में गिना जाएगा.

पंजाब नेशनल बैंक (PNB): घटने वाली है निकासी की लिमिट

PNB ने अपने चुनिंदा डेबिट कार्ड्स के लिए दैनिक निकासी (Daily Withdrawal) की सीमा को आधा कर दिया है.

  • नई लिमिट: RuPay प्लेटिनम, वीज़ा गोल्ड और मास्टरकार्ड प्लेटिनम जैसे कार्ड्स के लिए दैनिक लिमिट ₹1 लाख से घटाकर ₹50,000 कर दी गई है.
  • प्रभावित कार्ड: RuPay NCMC प्लेटिनम, RuPay वुमन पावर, PNB पलाश और मास्टरकार्ड प्लेटिनम राइज जैसे वेरिएंट्स पर यह नियम लागू होगा.

बंधन बैंक: फेल ट्रांजैक्शन पर लगेगा जुर्माना

बंधन बैंक ने भी अपने नियमों को सख्त किया है.

  • लिमिट: खुद के ATM पर 5 फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन फ्री (नॉन-फाइनेंशियल अनलिमिटेड). दूसरे बैंकों के ATM पर मेट्रो में 3 और अन्य शहरों में 5 फ्री ट्रांजैक्शन (फाइनेंशियल और नॉन-फाइनेंशियल दोनों शामिल).
  • चार्ज: फ्री लिमिट के बाद फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन पर ₹23 और नॉन-फाइनेंशियल पर ₹10 का शुल्क लगेगा.
  • पेनल्टी: अगर खाते में पर्याप्त बैलेंस न होने की वजह से ट्रांजैक्शन फेल होता है, तो ₹25 का जुर्माना देना होगा.

डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देना है मकसद

बैंकों के इन कदमों का उद्देश्य ग्राहकों को नकद निकासी के बजाय UPI और नेट बैंकिंग जैसे डिजिटल माध्यमों की ओर प्रोत्साहित करना है. इससे बैंकों पर कैश मैनेजमेंट का बोझ कम होगा और बड़े ट्रांजैक्शंस के लिए सुरक्षा बढ़ेगी.

Also Read: 24 मार्च को पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, लेकिन प्रीमियम पेट्रोल ₹2.3 तक हुआ महंगा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >