सोने-चांदी में 40 साल की सबसे बड़ी गिरावट, ऑल-टाइम हाई से चांदी ₹1.67 लाख और सोना ₹36 हजार सस्ता

Gold-Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में पिछले 40 साल की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध के चलते निवेशकों ने मुनाफावसूली शुरू कर दी है, जिससे 29 जनवरी के ऑल-टाइम हाई से सोना ₹36,552 और चांदी ₹1.67 लाख तक सस्ती हो गई है. 23 मार्च को भारी उतार-चढ़ाव के बाद सोना ₹1.40 लाख और चांदी ₹2.19 लाख पर बंद हुई. जानिए इस गिरावट के पीछे के वैश्विक कारण.

Gold-Silver Price: निवेशकों के लिए सुरक्षित माने जाने वाले सोने और चांदी के बाजार में सोमवार, 23 मार्च को हाहाकार मच गया. इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार, सोने और चांदी की कीमतों में ऐसी गिरावट दर्ज की गई है जैसी पिछले चार दशकों में नहीं देखी गई.

बाजार का हाल: सुबह गिरावट, शाम को मामूली रिकवरी

कल बाजार खुलने और बंद होने के बीच भारी उतार-चढ़ाव देखा गया.

  • सोना (24 कैरेट): सुबह यह ₹12,077 गिरकर ₹1.35 लाख पर खुला था, लेकिन शाम तक कुछ सुधार के साथ ₹1.40 लाख पर बंद हुआ. (शुक्रवार को यह ₹1.47 लाख था).
  • चांदी: सुबह ₹30,864 की भारी गिरावट के साथ ₹2.01 लाख पर खुली थी, लेकिन शाम को थोड़ी रिकवरी के बाद ₹2.19 लाख पर बंद हुई. (शुक्रवार को यह ₹2.32 लाख थी).

क्यों आई 40 साल की सबसे बड़ी गिरावट ?

विशेषज्ञों के मुताबिक, इस भारी गिरावट की मुख्य वजह अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच छिड़ी जंग है. युद्ध की अनिश्चितता के कारण निवेशक सोने को ‘कैश’ में बदल रहे हैं. केवल 24 दिनों के भीतर सोना ₹19,528 और चांदी ₹47,440 सस्ती हो चुकी है.

ऑल-टाइम हाई से अब तक का सफर

इस साल की शुरुआत में कीमतों ने आसमान छुआ था, लेकिन अब वे तेजी से नीचे आ रही हैं.

  • सोना: 29 जनवरी को ₹1.76 लाख (ऑल-टाइम हाई) पर था, जो अब ₹36,552 सस्ता हो चुका है.
  • चांदी: 29 जनवरी को ₹3.86 लाख (ऑल-टाइम हाई) पर थी, जो अब तक ₹1.67 लाख टूट चुकी है.

अलग-अलग शहरों में अलग रेट क्यों ?

अक्सर लोग पूछते हैं कि दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में सोने के भाव अलग क्यों होते हैं? इसके 4 मुख्य कारण हैं.

  • ट्रांसपोर्टेशन और सुरक्षा: आयात केंद्रों से शहर की दूरी बढ़ने पर सुरक्षा और ईंधन का खर्च बढ़ जाता है.
  • खरीद की मात्रा: दक्षिण भारत में खपत ज्यादा होने के कारण ज्वेलर्स थोक में खरीदारी करते हैं, जिससे उन्हें डिस्काउंट मिलता है और ग्राहकों को कम रेट.
  • लोकल एसोसिएशन: हर शहर की ज्वेलरी एसोसिएशन स्थानीय मांग के आधार पर अपनी दरें तय करती है.
  • पुराना स्टॉक: ज्वेलर्स ने अपना पुराना माल किस रेट पर खरीदा था, वह भी बिक्री मूल्य को प्रभावित करता है.

Also Read : अब सिर्फ पिन से नहीं होगा पेमेंट, RBI ने ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के लिए बदला नियम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >