सुष्मिता सेन को गोल्ड डिगर बताने वालों को ललित मोदी का करारा जवाब, बोले- वो खुद एक हीरा है

Lalit Modi On Sushmita Sen: ललित मोदी ने सुष्मिता सेन के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की है. उन्होंने उन लोगों को करारा जवाब दिया जो सुष्मिता को पैसों की लालची कहते थे.

Lalit Modi On Sushmita Sen: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन और बिजनेसमैन ललित मोदी का रिश्ता हमेशा से ही चर्चा का विषय रहा है. जब इन दोनों की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर सामने आई थीं, तो लोगों ने सुष्मिता सेन को बहुत भला-बुरा कहा था. कई लोगों ने तो उन्हें गोल्ड डिगर यानी सिर्फ पैसों के लिए रिश्ता रखने वाली महिला तक कह दिया था. अब इस पूरे मामले पर खुद ललित मोदी सामने आए हैं और उन्होंने सुष्मिता का पूरा साथ दिया है. ललित मोदी ने एक इंटरव्यू में सुष्मिता सेन की खूब तारीफ की है और उनके स्वभाव को लेकर कई ऐसी बातें बताई हैं, जिन्हें जानकर हर कोई दंग रह जाएगा.

ललित मोदी ने सुष्मिता सेन को कामयाब बताया

ललित मोदी ने ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे से बातचीत में कहा कि सुष्मिता एक खूबसूरत, कामयाब और अपने दम पर बनी महिला हैं. मेरे जानने वालों में शायद ही किसी के पास उनसे ज्यादा हीरे होंगे. उन्होंने यह सब खुद कमाया है. उनके तो हीरों के स्टोर भी थे.

वह गोल्ड डिगर नहीं, बल्कि खुद एक हीरा हैं

ललित मोदी ने साफ शब्दों में कहा कि ऐसा कभी नहीं हुआ कि हम कहीं बाहर गए हों और मुझे किसी चीज के लिए पैसे देने पड़े हों. हर चीज का बिल उन्होंने ही चुकाया. मैं तो एक तरह से केप्ट बॉयफ्रेंड जैसा था. वह किसी से भी कभी कुछ नहीं लेती थीं, इसलिए जब लोगों ने उन्हें गोल्ड डिगर कहा, तो वह पूरी तरह से गलत था. अगर कुछ था भी, तो ललित ही हीरे का दीवाना था. वह सचमुच एक हीरा हैं.

साल 2022 में दी थी रिश्ते की जानकारी

आपको बता दें कि साल 2022 में ललित मोदी ने इंटरनेट पर सुष्मिता सेन के साथ घूमने-फिरने की कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं. उन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने पूरी दुनिया को बताया था कि वे दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और यह उनकी जिंदगी की एक नई शुरुआत है. हालांकि, इस बात को कुछ ही महीने हुए थे कि दोनों के अलग होने की बातें होने लगीं. सोशल मीडिया पर हर तरफ यह चर्चा तेज हो गई थी कि अब उनका ब्रेकअप हो चुका है.

यह भी पढ़ें: क्या थी सुष्मिता सेन और ललित मोदी के ब्रेकअप की असली वजह? हुआ खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >