Bihar Election 2025: प्रशांत किशोर से हाथ मिलाएंगे चिराग पासवान? LJP (R) के सामने जन सुराज ने रखी ये शर्त

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले जन सुराज ने चिराग पासवान को लेकर बड़ा बयान दिया है. पार्टी ने साफ किया कि अगर चिराग अपनी पार्टी को जन सुराज के साथ विलय कर दें, तो उन्हें जो सम्मान मिलेगा, वह बीजेपी के साथ कभी नहीं मिल सकता.

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है. एनडीए में सीट शेयरिंग लगभग तय हो चुकी है, लेकिन चिराग पासवान और जीतन राम मांझी की सीटों और मांगों को लेकर अंतिम ऐलान टल रहा है. इसी बीच प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने साफ तौर पर अपना रुख जाहिर किया है और गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है.

राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने क्या कहा?

जन सुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि पार्टी इस बार 243 सीटों पर अपने ही नेताओं को चुनावी मैदान में उतारेगी. उन्होंने कहा, “हम अपनों में से उम्मीदवार चुन रहे हैं. एक-दो मामलों में बाहरी उम्मीदवार को मौका मिल सकता है, लेकिन जो शुरू से हमारे साथ रहे हैं, वही जीतेंगे.”

चिराग पासवान को जन सुराज का न्योता

उदय सिंह ने सवाल के जवाब में कि अगर चिराग पासवान जन सुराज में आए तो क्या स्वागत करेंगे, कहा, “मान लीजिए हम चिराग पासवान के साथ कुछ करना भी चाहते हैं, तो क्या कर सकते हैं? हम 243 सीटों पर अपनों को ही लड़ाएंगे. हां, अगर चिराग पासवान अपनी पार्टी को हमारे साथ विलय कर दें, तो उन्हें जो प्रतिष्ठा और सम्मान मिलेगा, वो केंद्रीय मंत्री रहते बीजेपी के साथ कभी नहीं मिल सकता.”

एनडीए और महागठबंधन पर ‘ठगबंधन’ का आरोप

उदय सिंह ने एनडीए और महागठबंधन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ये गठबंधन केवल धोखाधड़ी का खेल है. उन्होंने कहा, “बीजेपी चाह रही है कि चिराग पासवान को ठग लें, चिराग पासवान चाहते हैं कि जीतन राम मांझी को ठग लें. वहीं महागठबंधन में कांग्रेस आरजेडी को ठगने की कोशिश कर रही है और आरजेडी कांग्रेस को. इसे हम ‘ठगबंधन’ कहते हैं.”

सीट शेयरिंग पर सख्त रुख

उदय सिंह ने स्पष्ट किया कि जन सुराज अपनी पूरी रणनीति के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी और बाहरी नेताओं के लिए जगह बहुत सीमित होगी. उनका कहना था कि जब 243 सीटों पर उम्मीदवारों की सूची जारी होगी, तो गठबंधन और बाहरी नेताओं से जुड़े सवाल अपने आप खत्म हो जाएंगे. जन सुराज की इस बयानबाजी ने साफ कर दिया है कि पार्टी स्वतंत्र और सख्त रुख अपनाएगी, और बिहार में किसी भी तरह के गठबंधन या सीट-बंटवारे में बाहरी दबाव को मंजूरी नहीं दी जाएगी.

Also Read: Bihar Election 2025: चिराग के बहनोई अरुण भारती लड़ेंगे विधानसभा चुनाव! इन दो सीटों से उतर सकते हैं मैदान में

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >