बिहार चुनाव रिजल्ट से पहले तेजस्वी यादव की ‘फोन डिप्लोमेसी’, आखिर क्यों उम्मीदवारों से लगातार कर रहे हैं बात?

Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मतदान के बाद अब पूरा ध्यान 14 नवंबर को होने वाली मतगणना पर है. इसी बीच आरजेडी नेता और महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने अपने उम्मीदवारों को फोन कर काउंटिंग के दिन की रणनीति तय की और सख्त निर्देश दिए कि “घबराना नहीं, आख़िरी वोट तक डटे रहना है.”

Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मतदान के बाद अब नजरें 14 नवंबर को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं. जैसे-जैसे रिजल्ट का दिन करीब आ रहा है, राजनीतिक दलों के कैंपों में हलचल तेज हो गई है. इसी बीच महागठबंधन के सीएम फेस और RJD नेता तेजस्वी यादव ने चुनाव के बाद की रणनीति अपने हाथ में ले ली है.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, तेजस्वी यादव ने बुधवार का पूरा दिन आरजेडी उम्मीदवारों और जिला पदाधिकारियों से संपर्क में बिताया. उन्होंने सुबह से लेकर देर रात तक लगातार फोन पर बातचीत की और लगभग 143 विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों से सीधे संपर्क किया. तेजस्वी ने सभी को मतगणना के दिन “पूर्ण सतर्कता और अनुशासन” के साथ काम करने के निर्देश दिए.

‘किसी भी परिस्थिति में लापरवाही नहीं होनी चाहिए’

तेजस्वी ने कहा कि “काउंटिंग वाले दिन किसी भी परिस्थिति में लापरवाही नहीं होनी चाहिए. हमारे पोलिंग एजेंट हर टेबल पर मौजूद रहें और फॉर्म 17C से लेकर ईवीएम की सील तक हर चीज की बारीकी से जांच करें.” उन्होंने यह भी कहा कि मतगणना की गति को प्रभावित करने या किसी तरह का दबाव बनाने की कोशिशें हो सकती हैं, इसलिए सबको Patience रखना है और अलर्ट रहना है.

तेजस्वी यादव ने बड़े नेताओं के साथ की मीटिंग

आरजेडी सूत्रों के मुताबिक, देर शाम तेजस्वी यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वरिष्ठ नेताओं और उम्मीदवारों की एक रणनीतिक बैठक भी की. इसमें तय किया गया कि जो नेता चुनाव नहीं लड़ रहे हैं, उन्हें मतगणना वाले जिलों में भेजा जाएगा, ताकि वहां स्थिति की निगरानी की जा सके.

तेजस्वी ने कहा, “सरकारी सिस्टम का दुरुपयोग किया जा सकता है, हमें एक-एक वोट की रक्षा करनी है. रिजल्ट आने से पहले किसी को भी काउंटिंग सेंटर नहीं छोड़ना है.”

दो फेज में संपन्न हुआ मतदान

बिहार विधानसभा चुनाव के दोनों चरण 6 और 11 नवंबर को मतदान शांतिपूर्ण रहा था. कुल 243 सीटों पर वोट डाले गए हैं और अब जनता के फैसले का इंतजार है. महागठबंधन में आरजेडी के साथ कांग्रेस, सीपीआई-एम, सीपीआई, सीपीआई(एमएल), वीआईपी और आईआईपी शामिल हैं.

Also Read: Bihar Elections 2025: लिख लो, 14 नवंबर को महागठबंधन की सरकार बनेगी, तेजस्वी का दावा- 18 को लूंगा शपथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >