Prabhat Khabar Samvad: तेजस्वी यादव का पीएम पर तंज, बोले- मुझे मैदान में दौड़ते देखा, चाय बेचते मोदी को किसने देखा

Prabhat Khabar Samvad: बिहार विधानसभा में नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार और पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि बिहार में अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है. क्रिमिनल बेलगाम हो गया है.

Prabhat Khabar Samvad: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि वे राजधानी की सड़कों से लेकर गांव-गांव तक निडर होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. तेजस्वी यादव ने कहा कि पटना में डीएम और एसपी के आवास से कुछ ही दूरी पर हत्या हो जाती है, सचिवालय के सामने गोलियां चलती हैं, लेकिन पुलिस अपराधियों को पकड़ने में असफल रहती है. उन्होंने नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म और हत्या जैसी घटनाओं को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाया और कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है.

पीएम मोदी पर कसा तंज

तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि मेरा प्रोफेशन क्रिकेट में था. लोग हमें भले ही इंडिया में खेलते हुए नहीं देखे हों, लेकिन मैदान में भागते हुए तो देखा ही होगा. लेकिन प्रधानमंत्री जी को चाय बेचते हुए किसने देखा है?”

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

तेजस्वी यादव ने उठाये सवाल

तेजस्वी यादव ने कहा कि पहले टेलीफोन से बात होती थी और आज वीडियो कॉल की सुविधा है, लेकिन इसमें सरकार की कोई भूमिका नहीं है. उस समय संसाधन और बजट सीमित थे. संजय झा और उनकी पार्टी वास्तव में बीजेपी के एजेंट की तरह काम कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि गरीबों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर काम जरूर हुए, लेकिन केंद्र से बिहार को कितना सहयोग मिला? कोई बताए कि पिछले 11 साल में बिहार में कितने कारखाने लगाए गए. लालू प्रसाद यादव ने हर बजट में रेलवे का किराया कम किया और 90000 करोड़ रुपये का मुनाफा भी रेलवे को दिया.

शिक्षा और स्वास्थ्य पर बोलते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में जितनी यूनिवर्सिटी और कॉलेज 2005 से पहले बने, आज भी सबसे ज्यादा छात्र वहीं पढ़ते हैं. मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों की स्थिति भी वही है, जिनका निर्माण 2005 से पहले हुआ. उन्होंने मधेपुरा मेडिकल कॉलेज का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां केवल इमारत खड़ी की गई है लेकिन न डॉक्टर हैं, न इंजीनियर, न प्रोफेसर हैं.

Also Read: Prabhat Khabar Samvad: नीतीश कुमार ने लाखों नौकरियां दी लेकिन कभी उसके बदले जमीन नहीं लिया, प्रभात खबर संवाद में बोले संजय झा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >