तेजस्वी की गुगली से NDA होगा क्लीन बोल्ड, बिहार में दो बार मनाई जाएगी दिवाली, सीट बंटवारे पर RJD नेता ने किया बड़ा खुलासा

Bihar Election 2025: राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा है कि बिहार में इस बार महागठबंधन की सरकार बनेगी और जनता दो बार दीपावली मनाएगी. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव की गुगली से एनडीए बिखर जाएगा. तिवारी ने कहा कि बिहार की जनता अब बदलाव और रोजगार देने वाली सरकार चाहती है.

Bihar Election 2025: राजद के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा है कि बिहार में इस बार महागठबंधन की सरकार बनने वाली है और बिहार की जनता दो बार दीपावली मनाएगी. पहली 20 अक्टूबर को और दूसरी 14 नवंबर को. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव की गुगली से एनडीए गठबंधन क्लीन बोल्ड हो जाएगा. तिवारी ने कहा कि एनडीए के अंदर तनाव बढ़ चुका है और जदयू विधायकों का विरोध इसका साफ संकेत है. जनता अब बदलाव चाहती है और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में एक ऐसी सरकार बनाना चाहती है जो रोजगार और विकास पर ध्यान दे.

सीट बंटवारे पर क्या अपडेट

राजद प्रवक्ता ने कहा कि महागठबंधन पूरी तरह तैयार है और जनता ने डबल इंजन सरकार को हटाने का मन बना लिया है. उन्होंने यह भी कहा कि तेजस्वी यादव के इशारे पर भाजपा के कई विधायक पार्टी छोड़ सकते हैं, जिससे एनडीए कमजोर पड़ जाएगा. सीट बंटवारे को लेकर उन्होंने कहा कि थोड़ा इंतजार कीजिए, सब कुछ जल्द साफ हो जाएगा. एनडीए इस मुद्दे पर लगातार सवाल उठा रहा है.

एक-दो दिन में हो जायेगा सब तय

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए ने सीट बंटवारे का फॉर्मूला जारी कर दिया है, जबकि इंडिया ब्लॉक में अभी भी बातचीत चल रही है. राजद नेताओं का कहना है कि अगले एक-दो दिनों में सब कुछ तय हो जाएगा.

इसी बीच बीजेपी ने अपने 71 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. इसमें कई बड़े नामों को जगह मिली है. सम्राट चौधरी, मंगल पांडेय, विजय सिन्हा, नितिन नविन, नीतीश मिश्रा, रामकृपाल यादव समेत कई बड़े नाम शामिल हैं. सीतामढ़ी और रीगा के सिटींग विधायक का टिकट कट गया है.

इसे भी पढ़ें: सीट बंटवारे के बाद NDA को लगा बड़ा झटका, इस पार्टी ने अकेले 153 सीटों पर चुनाव लड़ने का किया एलान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >