Bihar CM: सम्राट चौधरी या विजय सिन्हा नहीं, बीजेपी इस नेता को बनाएगी सीएम, तेजस्वी यादव का बड़ा दावा

Bihar CM: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सियासी पारा चढ़ता जा रहा है. आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने दावा किया है कि भाजपा डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी या विजय सिन्हा नहीं, बल्कि स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाएगी. इस बयान से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है.

Bihar CM: बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है सभी राजनीतिक दलों के बीच माइंडगेम और सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है. विपक्षी महागठबंधन के नेता और आरजेडी विधायक तेजस्वी यादव ने एक बड़ा दावा किया है कि भारतीय जनता पार्टी डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी या विजय कुमार सिन्हा को नहीं, बल्कि स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाएगी.

क्या बोले तेजस्वी

पटना में पत्रकारों से बात करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि उन्हें भरोसेमंद सूत्रों से जानकारी मिली है कि भाजपा की रणनीति मंगल पांडेय को आगे लाने की है. उन्होंने मंगल पांडेय को पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी का शिष्य बताते हुए कहा कि भाजपा अंतिम समय में उन्हें सामने लाकर सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को किनारे कर देगी. तेजस्वी ने इसे भाजपा की लीक हुई योजना बताया और कहा कि एनडीए के अंदर भ्रम की स्थिति है, जहां सहयोगी नेता सच्चाई से अंजान हैं.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

सियासी फिजाओं में हलचल तेज

अभी तक भाजपा और एनडीए की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ही चुनाव में चेहरा बताया गया है, लेकिन तेजस्वी के इस बयान से सियासी हलकों में हलचल मच गई है. उनका कहना है कि सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा सिर्फ प्रतीकात्मक चेहरे हैं, असल निर्णय भाजपा नेतृत्व के पास है.

इससे पहले, हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा सत्र के दौरान तेजस्वी यादव और सम्राट चौधरी के बीच तीखी बहस भी हुई थी. मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर तेजस्वी के बयान पर सम्राट चौधरी ने प्रतिक्रिया दी थी और उन्हें अपराधी का बेटा कहकर हमला किया था. इस बयान के बाद आरजेडी नेताओं ने सम्राट के संस्कार पर सवाल उठाए और याद दिलाया कि उन्हें राजनीति में लाने वाले लालू प्रसाद यादव ही थे.

इसे भी पढ़ें: बिहार के दक्षिणी जिलों में ऑरेंज और उत्तरी जिलों में येलो अलर्ट, IMD ने जारी की भारी बारिश की चेतावनी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >