Bihar Politics: कांग्रेस के सामने झुके तेजस्वी, RJD समर्थकों का मनोबल तोड़ा, रामकृपाल यादव का बड़ा बयान

Bihar Politics: लालू प्रसाद के पुराने सहयोगी रहे रामकृपाल यादव ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाया कि तेजस्वी राहुल गांधी की चापलूसी करने में जुटे हैं और बिहारियों का अपमान कराने वालों को सम्मान दे रहे हैं. उन्होंने एनडीए की भारी जीत का दावा करते हुए मोदी-नीतीश की उपलब्धियां गिनाईं.

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में कभी लालू यादव के हनुमान कहे जाने वाले रामकृपाल यादव ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि तेजस्वी यादव, राहुल गांधी की खुशामद करने में लगे हुए हैं और उन्हें पिछलग्गू यादव बनकर रह गए हैं. रामकृपाल यादव ने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कामकाज की जमकर तारीफ की.

मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान राहुल गांधी के साथ तेजस्वी यादव

विदेश में भारत की छवि खराब करते हैं राहुल गांधी

पत्रकारों से बातचीत के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी को देश की संवैधानिक संस्थाओं पर भरोसा नहीं है. वे विदेशों में जाकर देश की छवि खराब करते हैं, जनता को गुमराह करते हैं और उनकी पार्टी के नेता बिहारियों का अपमान करते हैं. इसके बावजूद तेजस्वी यादव उनके पीछे-पीछे चलते रहते हैं.

उन्होंने कहा कि स्टालिन और रेड्डी जैसे नेताओं ने बिहारियों के खिलाफ आपत्तिजनक बातें कहीं, लेकिन राहुल गांधी और तेजस्वी यादव उन्हें सम्मान देने बिहार लेकर आए. जो लोग बिहार का अपमान करते हैं, उन्हें ये लोग मान-सम्मान देकर और ताकतवर बनाते हैं. तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी की चापलूसी की सारी सीमाएं पार कर दी हैं, जो उनकी वोटर अधिकार यात्रा में साफ दिखाई दिया.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

लालू यादव बराबरी की राजनीति करते थे

रामकृपाल यादव ने यह भी कहा कि लालू प्रसाद यादव ने जब कांग्रेस के साथ राजनीति की तो बराबरी के साथ की. उन्होंने कभी कांग्रेस को हावी नहीं होने दिया और न ही कभी झुककर कांग्रेस के चरणों में पगड़ी रखी. लेकिन तेजस्वी यादव ने इस बात की बिल्कुल परवाह नहीं की और राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं का हौसला तोड़ने का काम किया है.

उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में एनडीए भारी बहुमत से सत्ता में लौटेगा. मोदी और नीतीश सरकार ने जनता के जीवन को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम किया है. महिलाओं को हर स्तर पर सशक्त बनाया गया, लाखों नौजवानों को नौकरी दी गई, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और राजनीति के क्षेत्र में बड़े सुधार किए गए. जनता इन कामों को याद रखेगी और एक बार फिर एनडीए को पूरा समर्थन देगी.

इसे भी पढ़ें: Bihar Mausam Samachar: 14 सितंबर तक बिहार के 19 जिलों में आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >