Bihar Election 2025: चुनाव के बीच RJD का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक समेत 3 नेताओं को किया सस्पेंड

Bihar Election 2025: राजद ने पूर्व विधायक सीताराम यादव, उनके पुत्र राकेश रंजन उर्फ विमल यादव और राजेश कुमार यादव को छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया. तीनों पर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने और पार्टी उम्मीदवार के खिलाफ प्रचार करने का आरोप है.

Bihar Election 2025: लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में अपने तीन नेताओं को छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है. पार्टी ने यह कार्रवाई पूर्व विधायक सीताराम यादव, उनके पुत्र राकेश रंजन उर्फ विमल यादव और बड़े बेटे राजेश कुमार यादव के खिलाफ की है. राजद की ओर से जारी बयान में बताया गया कि यह फैसला पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर लिया गया है.

सीताराम यादव क्यों हुए नाराज

सीताराम यादव 2015 में खजौली विधानसभा क्षेत्र से राजद के टिकट पर विधायक चुने गए थे. 2020 के विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा. विधानसभा चुनाव 2025 में जब पार्टी ने खजौली सीट से ब्रजकिशोर यादव को उम्मीदवार बनाया तो सीताराम यादव इससे नाराज हो गए.

पार्टी के अनुसार, नाराजगी के चलते उन्होंने अपने बेटे राकेश रंजन उर्फ विमल यादव को निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में उतार दिया और बड़े पुत्र राजेश कुमार यादव के साथ मिलकर राजद के आधिकारिक उम्मीदवार के खिलाफ प्रचार शुरू कर दिया. इस दौरान तीनों ने पार्टी और उसके प्रत्याशी के खिलाफ भ्रामक बातें फैलाईं और असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

चेतावनी के बाद भी नहीं समझे

राजद ने बताया कि कई बार चेतावनी और समझाने के बावजूद तीनों ने पार्टी विरोधी काम जारी रखा और निर्दलीय उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार करते रहे. पार्टी ने इसे संगठन को कमजोर करने और जनता के बीच गलत संदेश फैलाने की कोशिश बताया है.

इसी वजह से राजद ने अनुशासन भंग करने के आरोप में सीताराम यादव, राकेश रंजन उर्फ विमल यादव और राजेश कुमार यादव की पार्टी सदस्यता तत्काल प्रभाव से समाप्त करते हुए उन्हें छह साल के लिए निष्कासित कर दिया.

इसे भी पढ़ें: हेलिकॉप्टर में फंसे तो सीधा पीएम मोदी को किया फोन, चिराग पासवान ने सुनाई तकलीफ, बोले- एक घंटे से कर रहा इंतजार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >