Ritesh Pandey: रितेश पांडे को प्रशांत किशोर ने इस सीट से बनाया उम्मीदवार, NDA और महागठबंधन को देंगे चुनौती

Ritesh Pandey: भोजपुरी गायक रितेश पांडे की बिहार चुनाव में ऑफिसियल एंट्री हो गई है. प्रशांत किशोर ने उन्हें उम्मीदवार बनाया है. आइये जानते हैं वो किस सीट से उम्मीदवार बनेंगे और यहां का समीकरण क्या रहा है.

Ritesh Pandey: जन सुराज ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. इसमें 51 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई है. इस लिस्ट में कई बड़े नामों को जगह मिली है और इसमें भोजपुरी गायक रितेश पांडे का भी नाम है. पीके ने रितेश को रोहतास के करगहर से उम्मीदवार बनाया है.

पीके की जगह रितेश पांडे मैदान में

इस सीट से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने की अटकलें लंबे समय से चल रही थीं. लेकिन अब पार्टी ने रितेश पांडे को टिकट देकर सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है. इससे यह सवाल उठ खड़ा हुआ है कि आखिर पीके किस सीट से अपनी किस्मत आजमाएंगे.

भोजपुरी स्टार की एंट्री से बढ़ी चर्चा

रितेश पांडे भोजपुरी सिनेमा और संगीत के जाने-माने कलाकार हैं. युवाओं में उनकी जबरदस्त लोकप्रियता है. जन सुराज से जुड़ने के बाद अब उन्होंने राजनीतिक पारी की शुरुआत की है और उनकी स्टार छवि पार्टी के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है.

करगहर में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद

रितेश पांडे के मैदान में उतरने से करगहर सीट पर मुकाबला बेहद रोचक हो गया है. वो NDA और महागठबंधन के उम्मीदवार को टक्कर देते नजर आयेंगे. यहां अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या भोजपुरी स्टार की लोकप्रियता वोटों में तब्दील हो पाती है या नहीं.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

2015 और 2020 में क्या था समीकरण

कांग्रेस के संतोष कुमार मिश्रा ने 2020 के विधानसभा चुनाव में करगहर सीट पर जीत हासिल की. उन्होंने जदयू के वशिष्ठ सिंह को 4083 वोटों के अंतर से हराया था. संतोष कुमार मिश्रा को 59763 वोट मिले थे. वशिष्ठ सिंह को 55680 वोट प्राप्त हुए थे. इस चुनाव में 192844 मतदाताओं ने वोट डाले थे.

2015 के विधानसभा चुनाव में जदयू के वशिष्ठ सिंह ने करगहर विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की थी. उन्होंने RLSP के बीरेंद्र सिंह को 12907 वोटों के अंतर से हराया था. वशिष्ठ सिंह को कुल 57018 वोट मिले थे, जबकि बीरेंद्र कुमार सिंह को 44111 वोट प्राप्त हुए थे.

इसे भी पढ़ें: चिराग का खेल खराब करेंगे चाचा पारस, कर दिया ऐलान, लोजपा (रा) के खिलाफ हर सीट पर उतारेंगे उम्मीदवार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >