Bihar Election 2025: बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी बने राजपूतों के गारंटर, बिहार के 70 सीटों पर जीत का दावा

Bihar Election 2025: सारण से सांसद राजीव प्रताप रूडी ने बिहार में राजपूत समाज को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि राज्य में पहले राजपूतों का कोई गारंटर नहीं था, लेकिन उनकी सांगा यात्रा के जरिए अब यह गारंटर मिल गया है और आने वाली चुनावी लड़ाई में समाज को मजबूत किया जाएगा.

Bihar Election 2025: सारण के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने बिहार में राजपूत समाज को लेकर बड़ा राजनीतिक बयान दिया है. रूडी ने कहा कि बिहार में 70 विधानसभा सीटें ऐसी हैं, जहां राजपूत समाज के लोग जीत सकते हैं या जीताने का दबाव बना सकते हैं. उन्होंने यह भी बताया कि बिहार में पहले राजपूत समाज का कोई गारंटर नहीं था, लेकिन अब उनकी सांगा यात्रा के जरिए यह गारंटर मिल गया है.

बिहार में हर समाज के गारंटर

मीडिया से बातचीत में रूडी ने कहा, “बिहार में हर समाज का गारंटर है. लालू यादव यादव समाज के गारंटर हैं, नीतीश कुमार कुर्मी समाज के, चिराग पासवान पासवान समाज के और जीतनराम मांझी मांझी समाज के. राजपूतों का अब तक कोई गारंटर नहीं था. अब वो गारंटर मिल गया है.”

गांव-गांव में राजपूतों को जोड़ रहे रूडी

रूडी ने अपनी यात्रा को राणा सांगा के उदाहरण से जोड़ते हुए कहा कि जैसे राणा सांगा ने मुगलों से लड़ने के लिए राजपूतों को एकजुट किया, वैसे ही वह गांव-गांव में राजपूतों को जोड़ रहे हैं. उनका मकसद है कि आने वाली चुनावी लड़ाई में राजपूत समाज को मजबूत किया जाए और बिहार के विकास में उनकी भूमिका सुनिश्चित हो.

सीएम नीतीश और तेजस्वी पर की टिप्पणी

राजीव प्रताप रूडी ने सीएम नीतीश कुमार और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पर भी टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार स्वस्थ हैं और बिहार के लोगों की उनसे आस्था बनी हुई है. वहीं तेजस्वी यादव अपने पिता लालू यादव जैसी छवि नहीं बना पाए हैं और उनका वोट आधार सीमित है.

प्रशांत किशोर पर भी कसा तंज

रूडी ने प्रशांत किशोर पर भी तंज कसा और कहा कि जब तक वे अपनी जाति को सार्वजनिक रूप से नहीं बताएंगे, बिहार में उनका नेतृत्व मजबूत नहीं होगा. उन्होंने अपने राजनीतिक अनुभव का हवाला देते हुए कहा कि उन्होंने खुद खुलकर कहा कि वे ठाकुर हैं, तभी उनकी राजनीति में मजबूती आई.

Also Read: Bihar Election 2025: चाचा ‘नीतीश’ पर चिराग की हां, लेकिन बहनोई ‘अरुण’ को बनाएंगे डिप्टी सीएम!

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >