Voter Adhikar Yatra: राहुल गांधी ने उठाया बड़ा सवाल- अमित शाह को कैसे पता कि बीजेपी सरकार 40-50 साल चलेगी?

Voter Adhikar Yatra: मुजफ्फरपुर में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीजेपी और चुनाव आयोग पर बड़ा हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी और चुनाव आयोग मिलकर वोट चोरी कर रहे हैं और चेतावनी दी- “इस बार हम वोट चोरी नहीं होने देंगे. लोकतंत्र बचाने की लड़ाई यहीं से शुरू होगी.”

Voter Adhikar Yatra: बिहार के मुजफ्फरपुर में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को चुनाव आयोग और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर बड़ा हमला बोला. उन्होंने कहा कि बीजेपी की “वोट चोरी” की सच्चाई अब देश के सामने आ चुकी है और यही वजह है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बार-बार कहते हैं कि भाजपा सरकार 40 से 50 साल चलेगी.

”बीजेपी और चुनाव आयोग मिलकर मतदाता सूची से नाम काटते हैं”

राहुल ने सवाल उठाया- “जनता क्या करेगी, ये जनता ही जानती है. फिर अमित शाह को कैसे मालूम कि बीजेपी सरकार 40-50 साल चलेगी? ऐसा बयान तभी संभव है जब वोट चोरी हो रही हो.” उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी और चुनाव आयोग मिलकर मतदाता सूची से नाम काटते हैं. राहुल का दावा है कि बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान 65 लाख नाम काटे गए, लेकिन भाजपा ने इस पर एक भी शिकायत नहीं की, क्योंकि पूरी प्रक्रिया उनकी सहमति से हुई.

”कर्नाटक में हमने उन्हें रंगे हाथों पकड़ा”

सभा में राहुल ने कहा- “ये चोरी नई नहीं है. पहले गुजरात में हुई, फिर 2014 के बाद पूरे देश में लागू हुई. चुनाव आयोग की मदद से बीजेपी ने महाराष्ट्र, हरियाणा और मध्य प्रदेश का चुनाव चुराया. कर्नाटक में लोकसभा चुनाव में हमने उन्हें रंगे हाथों पकड़ा.”

राहुल ने कहा- बिहार से हमारी आवाज पूरे देश तक जाएगी

उन्होंने स्पष्ट किया कि अब तक उन्होंने इस मुद्दे पर खुलकर आरोप नहीं लगाए थे क्योंकि उनके पास ठोस सबूत नहीं थे. लेकिन अब, उनके अनुसार, “वोट चोरी की सच्चाई दस्तावेजों और घटनाओं के जरिए सामने है.” राहुल ने बिहार की जनता से आह्वान करते हुए कहा- “इस बार हम वोट चोरी नहीं होने देंगे. बिहार से हमारी आवाज पूरे देश तक जाएगी. लोकतंत्र बचाने की लड़ाई यहीं से शुरू होगी.”

Also Read: दरभंगा से शुरू होकर सीतामढ़ी पहुंचेगी आज राहुल गांधी की यात्रा, प्रियंका-तेजस्वी के साथ CM एमके स्टालिन भी रहेंगे मौजूद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >