Bihar Elections 2025: बिहार को गिफ्ट देने ही नहीं सीमांचल की 24 सीटों को साधने पूर्णिया आ रहे हैं पीएम मोदी, जानें NDA की कहां है नजर

Bihar Elections 2025: पीएम मोदी सोमवार को बिहार के पूर्णिया में होंगे. यह पिछले 3 हफ्ते में उनका दूसरा दौरा है. पीएम मोदी इस दौरे से सीमांचल की 24 सीटों को साधेंगे. पीएम मोदी यहां से बिहार को लगभग 35 हजार करोड़ की सौगात भी देने वाले हैं.

Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही सियासी सरगर्मी तेज हो गई है. मतदाताओं को साधने के लिए सभी दल अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं. एक ओर एनडीए फिर से सत्ता में वापसी के लिए पूरी कोशिश में जुटा है, वहीं दूसरी तरफ महागठबंधन भी चुनावी मैदान में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रहा है. इस बीच सबसे ज्यादा राजनीतिक हलचल सीमांचल क्षेत्र में देखने को मिल रही है.

15 सितंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्णिया से करीब 35000 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात देंगे. इसमें पूर्णिया एयरपोर्ट पर नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन और राष्ट्रीय मखाना बोर्ड की शुरुआत जैसे प्रोजेक्ट्स शामिल हैं. यह इस साल बिहार में उनका सातवां दौरा है.

महागठबंधन ने दिया था एकजुटता का संदेश

एनडीए जहां विकास योजनाओं को केंद्र में रखकर प्रचार कर रहा है, वहीं महागठबंधन अपनी एकजुटता दिखाने में जुटा है. हाल ही में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कटिहार का दौरा कर किसानों को मदद और मखाना बोर्ड की घोषणा की थी. इसके बाद अब पीएम मोदी का सीमांचल दौरा हुआ. दूसरी ओर राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के जरिए मतदाताओं तक पहुंच बनाने की कोशिश की है. इस यात्रा के दौरान दोनों नेताओं ने सीमांचल की आठ विधानसभा सीटों को कवर किया था.

पूर्णिया पहुंची इस यात्रा के दौरान पप्पू यादव और तेजस्वी यादव की नजदीकियां भी चर्चा में रहीं. पप्पू यादव पहले आरजेडी से नाराज होकर अलग राह पर चले गए थे, लेकिन इस मौके पर दोनों के रिश्तों में गर्माहट दिखी थी. राहुल गांधी ने भी अपने भाषणों में बेरोजगारी, खेती और शिक्षा जैसे मुद्दों पर केंद्र और राज्य सरकार को घेरा.

ओवैसी और प्रशांत किशोर क्या कर रहे

सीमांचल में एआईएमआईएम और जन सुराज की मौजूदगी की भी चर्चा है. विधानसभा चुनाव 2020 में एआईएमआईएम ने यहां 5 सीटें जीती थीं. बाद में 4 विधायक आरजेडी में शामिल हो गए. पार्टी अब फिर से पुराने असर को वापस पाने की कोशिश कर रही है और मुस्लिम वोटों के पर दांव लगा रही है.

दूसरी तरफ, प्रशांत किशोर लगातार सीमांचल का दौरा कर रहे है. हर भाषण में वो कह रहे हैं कि अब तक की सरकारों ने मुसलमानों के लिए कुछ नहीं किया और वे विकास के जरिए हालात बदलेंगे. उन्होंने रूपौली, कस्बा, बैसी और बनमनखी जैसे इलाकों में खास फोकस किया है. अगर किशोर मुस्लिम वोटों में सेंध लगा पाएंगे तो इससे महागठबंधन को नुकसान और एनडीए को फायदा मिल सकता है.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

2015 और 2020 के चुनावी नतीजे

2015 में जब नीतीश और तेजस्वी साथ थे तब महागठबंधन ने शानदार प्रदर्शन किया था. इस चुनाव में राजद ने 9, जदयू ने 5 और कांग्रेस ने 5 सीटों पर जीत दर्ज की थी. बीजेपी केवल 5 सीटों पर सिमट गई थी.

वहीं, 2020 में बीजेपी ने 8 सीटों पर जीत दर्ज की. कांग्रेस ने इस चुनाव में भी अपने प्रदर्शन को बरकरार रखा को 5 सीटों पर जीत दर्ज की. इस चुनाव में जदयू को 4 और राजद को केवल 1 सीट मिली.

इसे भी पढ़ें: NDA Seat Sharing: जीतन राम मांझी का बड़ा ऐलान, बोले- ऐसा नहीं हुआ तो अकेले 100 सीटों पर लड़ेंगे

क्या है समीकरण

सीमांचल में बिहार के 4 जिले आते हैं. इनमें किशनगंज, अररिया, कटिहार और पूर्णिया शामिल है. चार जिलों में टोटल 24 विधानसभा सीटें हैं. सबसे ज्यादा मुस्लिम किशनगंज में है. यहां मुस्लिम मतदाता की संख्या 68%, अररिया में 43%, कटिहार में 44% और पूर्णिया में 38% है.

इसे भी पढ़ें: Bihar Bhumi: 20 सितंबर के बाद भी बिहार भूमि वेबसाइट से ऑनलाइन होगा कागजात में सुधार, आया लेटेस्ट अपडेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >