Bihar Chunav 2025: आरा से पवन सिंह ने ठोका दावा, सीट बंटवारे पर महामंथन, NDA में टिकट की दौड़ तेज

Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए सत्ता वापसी की कोशिश में है. महागठबंधन बदलाव के लिए तैयारी में जुटी है. प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी दोनों गठबंधनों को चुनौती दे रही है.

Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सीट बंटवारे पर बैठकों का दौर जारी है. एक ओर भाजपा-जदयू के नेतृत्व वाला एनडीए सत्ता वापसी की कोशिश में जुटा है, तो दूसरी ओर राजद-कांग्रेस महागठबंधन सत्ता का समीकरण बदलने के मूड में है. इन दोनों से अलग प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी एनडीए और इंडिया ब्लॉक, दोनों के खिलाफ जोरदार चुनावी अभियान चला रही है. चुनाव आयोग की तैयारियों से लेकर नेताओं की रैलियों और बयान ने माहौल गरमा दिया है.

पवन सिंह समेत इन नेताओं ने ठोकी दावेदारी

एनडीए में सीट बंटवारे पर चर्चा तेज हो गयी है. भोजपुरी अभिनेता और गायक पवन सिंह ने आरा विधानसभा सीट से एनडीए का टिकट मांगा है. पवन सिंह का नाम सामने आने के बाद आरा सीट पर मुकाबला और दिलचस्प होने की संभावना है. विधानसभा चुनाव 2020 में रोहतास के दिनारा से लोजपा से चुनाव लड़ने वाले राजेंद्र सिंह इस बार कमल खिलाने का मौका खोज रहे हैं. संगठन तक उन्होंने बात पहुंचा दिया है. पूर्व आइपीएस आनंद मिश्रा भी बक्सर या शाहपुर से टिकट की उम्मीद लगाए बैठे हैं.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

मंथन जारी

मिथिलेश तिवारी बैंकुठपुर में एक्टिव नजर आ रहे हैं. जदयू के कई नेता अपनी जगह बच्चों को टिकट देना चाह तो रहे हैं लेकिन खुलकर मांग नहीं रखी है. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केंद्रीय नेतृत्व को उम्मीदवारों के चयन के लिए पैनल भेज चुके हैं लेकिन वह सीट कौन-कौन है और किस-किस का नाम भेजा है यह अभी गोपनीय ही बना हुआ है. चुनावी समीकरण को देखते हुए अभी उम्मीदवारों के अंतिम चयन पर एनडीए में मंथन जारी है.

भाजपा के बिहार चुनाव प्रभारी बनाए गए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी बिहार में कैंप कर रहे हैं. चुनाव अभियान कमेटी और घोषणपत्र कमेटियों का गठन कर दिया गया है. बड़े-बड़े नेता अपने- अपने क्षेत्र में कैंप कर रहे हैं. भाजपा सूत्रों के अनुसार सीट बंटवारे और चुनावी रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई. महागठबंधन में भी सीट बंटवारे पर तस्वीर साफ नहीं हुई है. कांग्रेस के कई नेताओं ने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री चेहरा मानने के संकेत दिये हैं.

इसे भी पढ़ें: NDA और महागठबंधन से आगे निकली जन सुराज, पीके 9 अक्टूबर को जारी करेंगे उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >