Patna DM ने जारी किया आदेश, सभी अधिकारियों की छुट्टी रद्द, नई सरकार के गठन की तैयारी तेज

Patna DM: बिहार में नई सरकार के गठन की तैयारी चल रही है. माना जा रहा है कि नीतीश कुमार 20 नवंबर को फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. इसी को देखते हुए पटना प्रशासन ने सभी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं, ताकि सुरक्षा और व्यवस्था में कोई कमी न रहे.

Patna DM Order: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद राज्य में नई सरकार बनाने की प्रक्रिया तेज हो गई है. नीतीश कुमार 20 नवंबर को एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. यह कार्यक्रम पटना के गांधी मैदान में होने की तैयारी है. इसी वजह से प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है.

सभी अफसरों की छुट्टियों पर रोक

पटना डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने शपथ ग्रहण समारोह की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए सभी अफसरों की छुट्टियों पर रोक लगा दी है. सोमवार को जारी आदेश में कहा गया कि नई सरकार के शपथ ग्रहण के दौरान कानून-व्यवस्था को संभालने के लिए बड़ी संख्या में अधिकारियों की जरूरत होगी. इसलिए 20 नवंबर तक कोई अधिकारी अवकाश पर नहीं जा सकेगा.

अगर किसी अधिकारी को जरूरी कारण से छुट्टी चाहिए, तो उन्हें बड़े अधिकारी से अनुमति लेकर ही मुख्यालय छोड़ने की इजाजत होगी. यह फैसला इसलिए लिया गया है ताकि समारोह के दौरान किसी तरह की लापरवाही या सुरक्षा समस्या न हो, क्योंकि बड़ी संख्या में नेताओं और आम लोगों के शामिल होने की संभावना है.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

राजभवन पहुंचे थे नीतीश कुमार

नीतीश कुमार सोमवार को राजभवन पहुंचे और विधानसभा को 19 नवंबर को भंग करने की सिफारिश वाला पत्र राज्यपाल को सौंप दिया. चुनाव में एनडीए को बड़ी जीत मिली है. कुल 243 सीटों में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनी है और उसे 89 सीटें मिली हैं. जेडीयू को 85 और लोजपा (रामविलास) को 29 में से 19 सीटें मिलीं. हम पार्टी को 5 और रालोमो को 4 सीटें मिली हैं.

इसे भी पढ़ें: तेजस्वी अपने बीमार पिता को मानसिक पीड़ा दे रहे, जदयू नेता बोले- रोहिणी सिर्फ लालू की नहीं, पूरे बिहार की बेटी है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >