Osama Shahab Video Viral: शाहरुख खान के स्टाइल में दिखे ओसामा शहाब, सीवान में जीत के बाद ऐसे मनाया जश्न

Osama Shahab Video Viral: बिहार की रघुनाथपुर सीट से राजद के प्रत्याशी ओसामा शहाब की जीत हुई. ओसामा 88278 वोटों से जीत गये. जिसके बाद उनका एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. दरअसल, उस वीडियो में ओसामा शहाब बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के स्टाइल में दिखे.

Osama Shahab Video Viral: बिहार की रघुनाथपुर सीट पर दिवंगत शहाबुद्दीन के बेटे और आरजेडी के प्रत्याशी ओसामा शहाब ने जीत दर्ज की. इसके बाद से जीत के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर बड़े तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल, ओसामा शहाब बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के अंदाज में दिखे. वीडियो में देखा गया कि ओसामा अपने आवास की बालकनी में खड़े हैं. इसके साथ ही उनके समर्थक आवास के बाहर बड़ी संख्या में मौजूद थे. इस दौरान उन्होंने बालकनी से खड़े होकर समर्थकों का हौसला बढ़ाया.

इतने वोट से जीते ओसामा शहाब

14 नवंबर को बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित किये गए. रघुनाथपुर सीट से आरजेडी प्रत्याशी ओसामा शहाब को 88278 वोट मिले जबकि जेडीयू के विकास कुमार सिंह को 79030 वोट मिले. यानी कि ओसामा शहाब ने 9248 वोटों के अंतर से जेडीयू के प्रत्याशी विकास कुमार सिंह को हरा दिया. इसके अलावा इस सीट पर प्रशांत किशोर की पार्टी के राहुल कृति ने भी चुनाव लड़ था. हालांकि, 3071 वोटों पर ही सिमट गये.

हॉट सीट में शामिल थी रघुनाथपुर

मालूम हो, बिहार की हाई प्रोफाइल सीट में सीवान जिले की रघुनाथपुर सीट भी शामिल थी. राजद ने इस सीट से दिवंगत बाहुबली नेता शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा साहब को अपना उम्मीदवार बनाया था. ओसामा का मुकाबला JDU के विकास कुमार सिंह उर्फ जीशू सिंह से था. दोनों के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा था. लेकिन, ओसामा शहाब को जनता ने अपना समर्थन दिया.

Also Read: Bihar Election Result 2025: पटना की 14 विधानसभा सीटों में से इन 11 पर एनडीए ने गाड़ा झंडा, एक भी महिला विधायक नहीं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >