Bihar Chunav 2025 : एनडीए का 25 पॉइंट्स वाला संकल्प पत्र जारी, रोजगार और विकास पर फोकस

Bihar Chunav 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए एनडीए ने शुक्रवार को अपना 25 सूत्री संकल्प पत्र जारी किया. इसमें एक करोड़ से अधिक रोजगार देने, हर जिले में फैक्टरी और मेडिकल कॉलेज खोलने, महिलाओं को दो लाख रुपये तक सहायता और किसानों को अतिरिक्त लाभ जैसी कई बड़ी घोषणाएं की गई हैं.

Bihar Chunav 2025 : बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर शुक्रवार को सीएम नीतीश कुमार और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में एनडीए ने 25 मुख्य बिंदुओं का संयुक्त संकल्प पत्र जारी किया. इसमें हर क्षेत्र और हर वर्ग के विकास का लक्ष्य रखा गया है. इसमें बताया गया है कि सरकार बनने पर पांच साल में एक करोड़ से अधिक सरकारी नौकरी व रोजगार दिये जायेंगे. रोजगार के लिए महिलाओं को दो लाख रुपये तक सहायता दी जायेगी.

हर जिले में फैक्टरी और राज्य में 10 नये औद्योगिक पार्क बनेंगे. 100 एमएसएमइ पार्क और 50 हजार से अधिक कुटीर उद्यम लगाये जायेंगे. किसान सम्मान निधि के तहत केंद्र के छह हजार रुपये के साथ ही तीन हजार रुपये अलग से मिलेंगे. इसमें 125 यूनिट फ्री बिजली आगे जारी रहने, पांच लाख तक मुफ्त इलाज, 50 लाख नये पक्के मकान व सामाजिक पेंशन की ‘पंचामृत’ गारंटी दी गयी है.

हर जिले में मेडिकल कॉलेज का निर्माण पूरा करने, चार शहरों में इंटरनेशनल एयरपोर्ट, चार शहरों में मेट्रो सहित मां जानकी की जन्मस्थली का विश्वस्तरीय विकास करने सहित अन्य लक्ष्य रखे गये हैं. इसमें राज्य सरकार की पहले से चल रही अनेक योजनाओं में केंद्र सरकार की आर्थिक मदद देकर उन्हें बेहतर बनाने की कोशिश का वादा किया गया है.

मौके पर नीतीश कुमार और जेपी नड्डा के साथ ही हम के संरक्षक व केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी, लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भाजपा के बिहार चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और बिहार प्रभारी विनोद तावड़े व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल प्रमुखता से शामिल रहे.

किन अहम मुद्दों पर किस गठबंधन ने क्या किये वादे, समझिए

रोजगार

एनडीए

  1. एक करोड़ से अधिक नौकरी व रोजगार देंगे.
  2. कौशल जनगणना कराके कौशल आधारित रोजगार देंगे.
  3. हर जिले में मेगा स्किल सेंटर खुलेगा.

महागठबंधन

  1. हर परिवार के कम-से-कम एक सदस्य को सरकारी नौकरी
  2. पांच साल में सवा करोड़ से ज्यादा रोजगार का सृजन
  3. संविदा कर्मियों को चरणबद्ध तरीके से स्थायी किया जायेगा

महिला सशक्तीकरण

एनडीए

  1. सीएम महिला रोजगार योजना से दो लाख तक की सहायता राशि
  2. एक लाख महिलाओं को बनाया जायेगा लखपति दीदी
  3. मिशन करोड़पति के माध्यम से महिलए उद्यमी बनेंगी करोड़पति

महागठबंधन

  1. माई-बहिन योजना के तहत महिलाओं को हर माह मिलेंगे 2500 रुपये
  2. सभी जीविका दीदियों को सरकारी कर्मी का दर्जा व 30000 रुपये मासिक वेतन
  3. बेटियों को शिक्षा, ट्रेनिंग व इनकम और माताओं को मकान, अन्न व इनकम की व्यवस्था

अति पिछड़ा वर्ग

एनडीए

  1. इस वर्ग के व्यावसायिक समूहों को 10 लाख रुपये की सहायता
  2. इस वर्ग की सशक्तीकरण के लिए सुझाव देने को बनेगी उच्च स्तरीय कमेटी
  3. सभी अनुमंडलों में ओबीसी-इबीसी छात्राओं के लिए आवासीय स्कूल व छात्रों के लिए हॉस्टल

महागठबंधन

  1. स्थानीय निकाय में अति पिछड़ों को 20% की जगह 30% आरक्षण
  2. अति पिछड़ा अत्याचार निवारण अधिनियम पारित किया जायेगा
  3. स्वरोजगार के लिए पांच साल के लिए पांच लाख की एकमुश्त ब्याज रहित राशि

अनुसूचित जाति वर्ग

एनडीए

  1. उच्च शिक्षण संस्थानों के एससी विद्यार्थियों को हर माह 2000 रुपये की सहायता
  2. एससी-एसटी के युवाओं के लिए विशेष वेंचर कैपिटल फंड शुरू होगा
  3. एससी विद्यार्थियों के लिए हर अनुमंडल में आवासीय स्कूल व छात्राओं के लिए हर जिले में हॉस्टल

महागठबंधन

  1. स्थानीय निकाय में एससी का आरक्षण 16% से बढ़ कर 20% होगा
  2. दलित उत्पीड़न के मामलों की त्वरित सुनवाई के लिए विशेष कोर्ट की स्थापना
  3. अनुदान आधारित स्वरोजगार योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जायेगा

उद्योग

एनडीए

  1. हर जिले में अत्याधुनिक फैक्टरी की स्थापना होगी
  2. 10 नये औद्योगिक पार्क स्थापित कर 30 लाख से अधिक नये रोजगार का सृजन
  3. हर अनुमंडल में एमएसएमइ पार्क विकसित किया जायेगा

महागठबंधन

  1. केले की प्रसंस्करण फैक्टरी स्थापित होगी, मालभाेग केले को संरक्षित किया जायेगा
  2. चीनी, कागज समेत अन्य बंद फैक्टरियों को चालू किया जायेगा
  3. लौटने वाले प्रवासियों को व्यवसाय के लिए एकमुश्त एक लाख रुपये

कृषि व किसान

एनडीए

  1. किसानों को केंद्र के छह हजार रुपये के अलावा तीन हजार रुपये अतिरिक्त
  2. पंचायत स्तर पर सभी फसलों की एमएसपी पर खरीद होगी
  3. मछली पालकों को जून से अगस्त मासिक 4500 रुपये के अतिरिक्त सहायता

महागठबंधन

  1. सभी बंटाईदारों को मिलेगा पहचान पत्र, एमएसपी, केसीसी व अन्य योजना का लाभ
  2. एमएसपी पर सभी फसलों की खरीद की दी जायेगी गारंटी
  3. सब्जी, फल और दूध उत्पादकों को मिलेगी विशेष सब्सिडी

शिक्षा

एनडीए

  1. सभी गरीब छात्रों को केजी से पीजी तक मुफ्त, स्कूलों में आधुनिक लैब
  2. मिडे डे मील के साथ ही मिलेगा पौष्टिक नाश्ता
  3. सभी प्रमुख शहरों में कोचिंग क्लस्टर, जिसमें हॉस्टल, लाइब्रेरी व मेस की सुविधा

महागठबंधन

  1. स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड की सीमा चार लाख से बढ़ा कर आठ लाख रुपये होगी
  2. हर अनुमंडल में महिला कॉलेज की स्थापना, कुल 100 कॉलेज खुलेंगे
  3. पटना सावित्रबाई फुले-फातिमा शेख महिला विश्वविद्यालय खुलेगा

स्वास्थ्य

एनडीए

  1. विश्वस्तरीय मेडिसिटी बनेगी, इलाज, रिसर्च व इनोवेशन की आधुनिक सुविधा होगी
  2. सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज व नर्सिंग कॉलेज, 3000 नयी एमबीबीएस सीटें
  3. सभी एनएच व एसएच पर ट्रामा सेंटर व हर प्रखंड में दोगुने आधुनिक एंबुलेंस

महागठबंधन

  1. गरीबों को 25 लाख रुपये तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा
  2. सभी प्रखंडों में मोबाइल क्लिनिक सेवाएं शुरू की जायेंगी
  3. हर पंचायत में पंचायत क्लिनिक और हर वार्ड में वार्ड क्लिनिक खुलेगा

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

इसे भी पढ़ें: दुलारचंद के पोते ने अनंत सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- दादा को गाड़ी से बाहर खींचकर मारी गोली

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >