Mokama Murder: अब प्रचार नहीं कर पाएंगे अनंत सिंह, 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजे गए, बेउर जेल में रहेंगे

Mokama Murder: जन सुराज नेता दुलारचंद यादव हत्याकांड में गिरफ्तार हुए अनंत सिंह की मुश्किलें बढ़ गई है. CJM ने उन्होंने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

Mokama Murder: दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह को पटना पुलिस ने शनिवार देर रात गिरफ्तार किया था. पेशी के लिए उन्हें पटना पुलिस स्कार्पियो से पटना सिविल कोर्ट लेकर आई है. CJM कोर्ट ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. उन्हें बेउर जेल भेजा गया है. इस वजह से वो आने वाले दिनों में प्रचार नहीं कर पाएंगे. जदयू ने उन्हें मोकामा से उम्मीदवार बनाया है.

शनिवार को हुई कार्रवाई

मोकामा के दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शनिवार देर रात पूर्व विधायक और बाहुबली अनंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया. पटना एसएसपी के साथ 150 पुलिस की टीम बाढ़ स्थित कारगिल मार्केट पहुंची, जहां से बाहुबली अनंत सिंह को गिरफ्तार किया गया. मोकामा में दुलारचंद यादव हत्याकांड में बिहार पुलिस अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने मामले का प्रभार संभाल लिया है.

सीआईडी के डीआईजी जयंत कांत कर रहे जांच की निगरानी

इस मामले की जांच की निगरानी सीआईडी के डीआईजी जयंत कांत कर रहे हैं. उन्होंने मौके पर पहुंचकर घटना की हर दिशा से पड़ताल की. शनिवार को पुलिस की कई टीमें बसावन चक पहुंचीं, जहां यह वारदात हुई थी. सीआईडी और एफएसएल टीम ने मिलकर इलाके की बारीकी से जांच की. सूत्रों के अनुसार, जांच के दौरान कई अहम सुराग मिले हैं. पुलिस ने मौके पर मौजूद क्षतिग्रस्त वाहनों का निरीक्षण किया और जरुरी फोरेंसिक सबूत भी एकत्र किए.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

मौत की वजह ?

शुरुआत कहा गया था कि दुलारचंद यादव की मौत गोली लगने से हुई, हालांकि जांच में यह स्पष्ट हुआ कि गोली उनके पैर में लगी थी. इससे मौत नहीं हो सकती है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार, उनकी छाती पर वाहन चढ़ने से गंभीर चोटें आईं, जिससे कई हड्डियां टूट गईं और फेफड़े फट गए. यह चोटें ही उनकी मौत का मुख्य कारण बनीं. बाढ़ में मजिस्ट्रेट की निगरानी में तीन डॉक्टरों के पैनल ने करीब दो घंटे तक पोस्टमॉर्टम कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की थी.

इसे भी पढ़ें: ‘जंगलराज नए कपड़े और नए भेष भेष में आ रहा है’, महुआ में अमित शाह बोले- किसी भी हाल में जंगलराज नहीं आने देना है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >