Bihar Election Result 2025: पार्टी और परिवार से निकाले जाने के बाद तेज प्रताप यादव का बुराहाल, ओवैसी के उम्मीदवार से भी पिछड़े

Bihar Election Result 2025: लालू यादव ने तेज प्रताप यादव को पार्टी और परिवार से निकाल दिया था. इसके बाद तेज ने जेजेडी पार्टी बनाई और महुआ से चुनावी मैदान में उतरे. सात राउंड की गिनती के बाद उनकी क्या स्थिति है आइये जानते हैं.

Bihar Election Result 2025: जनशक्ति जनता दल पार्टी के मुखिया तेज प्रताप यादव महुआ सीट से चुनावी मैदान में उतरे. इस सीट पर उनका मुकाबला राजद विधायक मुकेश रौशन, लोजपा (रा) उम्मीदवार संजय सिंह और AIMIM के अमित कुमार से था. तेज प्रताप यादव ने इस सीट पर जमकर प्रचार प्रसार किया लेकिन शुक्रवार को आ रहे नतीजे में उनका हाल बुरा होता दिखाई दे रहा है.

चौथे नंबर पर तेज प्रताप

महुआ सीट से NDA की तरफ से चिराग की पार्टी लोजपा (रा) ने संजय कुमार सिंह को उम्मीदवार बनाया था. सातवें राउंड की गिनती खत्म होने थे 22703 वोटों के साथ वो बढ़त बनाये हुए हैं.

दूसरे नंबर पर राजद के मुकेश कुमार रौशन हैं. उन्हें 15919 वोट मिले हैं. ओवैसी की पार्टी AIMIM के उम्मीदवार अमित कुमार को 7749 वोट मिले हैं. इस सीट से चौथे नंबर पर तेज प्रताप यादव हैं, जिन्हें अभी तक 4941 वोट मिले हैं.

सातवें राउंड की गिनती खत्म होने तक वो 5 हजार का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए हैं. यह बताता है कि महुआ सीट पर NDA की लहर कितनी प्रचंड है.

इसे भी पढ़ें:  Bihar Election Result 2025 Live

इसे भी पढ़ें:  Bihar Election 2025 Hot Seats LIVE

इसे भी पढ़ें: 50 से भी नीचे पहुंचा महागठबंधन का आंकड़ा, बीजेपी- जदयू का जलवा, देखिये अन्य पार्टियों का हाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >