तो इन दो पार्टियों की वजह से नहीं हुआ सीटों का ऐलान, तेजस्वी के आवास पर बैठक बेनतीजा

Mahagathbandhan Seat Sharing: बिहार में महागठबंधन की हाई लेवल बैठक में सीट बंटवारे पर सहमति तो बन गई, लेकिन पशुपति पारस और मुकेश सहनी को लेकर मतभेद अभी भी बरकरार हैं. तेजस्वी यादव के आवास पर हुई इस बैठक के बाद राजद नेता आलोक मेहता ने कहा कि फैसला आने में एक-दो दिन और लगेंगे.

Mahagathbandhan Seat Sharing: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन की राजनीतिक हलचलें लगातार बढ़ रही हैं. रविवार को तेजस्वी यादव के 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास पर महागठबंधन की हाई लेवल बैठक हुई. इसमें सीट बंटवारे को लेकर लंबी चर्चा चली. ज्यादातर सीटों पर सहमति बन जाने की बात सामने आ रही है, लेकिन पशुपति पारस और विकासशील इंसान पार्टी (VIP) प्रमुख मुकेश सहनी को लेकर अब भी स्थिति स्पष्ट नहीं है.

कांग्रेस MLA ने क्या बताया

बैठक से निकलने के बाद राजद विधायक और वरिष्ठ नेता आलोक मेहता ने मीडिया से बातचीत में कहा, “लगभग सभी दलों के बीच सीट बंटवारे पर सहमति बन गई है. अब बस एक-दो दिनों का वक्त और लगेगा, उसके बाद सब कुछ साफ हो जाएगा.” जब पत्रकारों ने उनसे पशुपति पारस और मुकेश सहनी को लेकर सवाल किया, तो उन्होंने गोलमोल जवाब देते हुए कहा कि अभी इस विषय पर कोई चर्चा नहीं हुई है.

पारस और सहनी के कारण हो रही देरी

बिहार की सियासी फिजा में इस बयान को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. सूत्रों के अनुसार, पशुपति पारस की आरएलजेपी महागठबंधन में शामिल होने की इच्छा जताती रही है, लेकिन सीटों की संख्या और क्षेत्रीय संतुलन को लेकर सहमति नहीं बन पा रही है. मुकेश सहनी की मांग को लेकर भी साथी दलों में सहमति नहीं बन पाई है.

बैठक में राजद, कांग्रेस, वामदल और अन्य सहयोगी दलों के शीर्ष नेता मौजूद थे. लेकिन, पशुपति पारस और मुकेश सहनी को लेकर मतभेद के कारण औपचारिक घोषणा टल गई.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

दो दिनों में होगा ऐलान

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि महागठबंधन पशुपति पारस और मुकेश सहनी जैसे नेताओं को साथ जोड़ने के लिए रणनीतिक संतुलन साधने की कोशिश कर रहा है. अगर दोनों नेताओं की एंट्री होती है तो यह गठबंधन के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. लेकिन फिलहाल तस्वीर पूरी तरह साफ नहीं है और सभी की निगाहें आने वाले दो दिनों पर टिकी हैं, जब महागठबंधन सीट बंटवारे का अंतिम ऐलान करेगा.

इसे भी पढ़ें: Patna Metro: भूतनाथ से ISBT तक दौड़ेगी मेट्रो, हर 20 मिनट पर मिलेगी ट्रेन, उद्घाटन से पहले जानिए 5 बड़ी बातें

इसे भी पढ़ें: बिहार के 300000 से ज्यादा शिक्षकों के वेतन में होगी बढ़ोतरी, सीएम नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा

इसे भी पढ़ें: पवन सिंह के घर पहुंची ज्योति सिंह, पुलिस ले गई थाने, बोली- पति के घर आना गुनाह कैसे

इसे भी पढ़ें: बिहार के 3 जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान होगी भयंकर बारिश, IMD का 32 जिलों में बारिश का अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >