बिहार चुनाव से पहले महागठबंधन को बड़ा झटका, JMM ने अकेले चुनाव लड़ने का किया एलान

Mahagathbandhan Seat Sharing: बिहार विधानसभा चुनाव का ऐलान होते ही सियासी हलचल तेज हो गई है. इसी बीच झारखंड की प्रमुख पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा ने एलान किया है कि वह इस बार चुनाव में किसी गठबंधन के साथ नहीं, बल्कि अकेले मैदान में उतरेगी. पार्टी ने बताया कि वह बिहार की छह विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े करेगी.

Mahagathbandhan Seat Sharing: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से ठीक पहले महागठबंधन को झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने बड़ा झटका दिया है. एक तरफ महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर कुछ भी साफ नहीं हो पा रहा रहा है तो दूसरी तरफ झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रमुख ने एलान कर दिया है कि बिहार के 6 सीटों पर पार्टी उम्मीदवार उतारेगी.

इन सीटों पर हेमंत उतारेंगे उम्मीदवार

जेएमएम चीफ हेमंत सोरेन ने एलान किया है कि उनकी पार्टी अकेले ही बिहार में 6 विधानसभा सीटों पर कैंडिडेट उतारेगी. इन 6 सीटों में चकाई, धमदाहा, कटोरिया, मनिहारी, पीरपैंती और जमुई सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेंगे.

क्या बोले पार्टी के केंद्रीय महासचिव

जेएमएम के केंद्रीय महासचिव और प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने घोषणा करते हुए बताया कि धन लक्ष्मी का धनतेरस काल और महादेव का प्रदोष तिथि जैसे शुभ दिन को देखते हुए पार्टी ने 6 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी.

हमें सम्मान के बदले मिला धोखा- सुप्रियो भट्टाचार्य

सुप्रियो ने कहा, “झारखंड में झामुमो ने हमेशा राजद को सम्मान दिया. 2019 के विधानसभा चुनाव में राजद को सात सीटें दी गईं, जिनमें से एकमात्र विजयी उम्मीदवार सत्यानंद भोक्ता को पांच साल तक कैबिनेट मंत्री बनाया गया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें सम्मान दिया और हर कार्यक्रम में महत्वपूर्ण स्थान दिया. 2024 के चुनाव में राजद को छह सीटें दी गईं, जिनमें चार उम्मीदवार जीते और एक को महत्वपूर्ण विभाग के साथ कैबिनेट मंत्री बनाया गया. हमने राजद को झारखंड में पूरा सम्मान दिया, लेकिन बिहार में हमें बार-बार इंतजार करने की नसीहतें मिलीं. झामुमो सब कुछ बर्दाश्त कर सकता है, लेकिन सम्मान से समझौता नहीं.”

हेमंत संभालेंगे प्रचार की कमान

बिहार के 6 सीटों पर प्रचार की कमान हेमंत सोरेन समेत 20 झामुमो नेता संभालेंगे. इस लिस्ट में कल्पना सोरेन, बंसत सोरेन, स्टीफन मरांडी, मोहम्मद ताजुद्दीन, उदय शंकर सिंह, हेमलाल मुर्मू, दिपक बिरूआ, सुदिव्य कुमार सोनू, हफीजुल अंसारी, सांसद विजय हांसदा, सुप्रियो भट्टाचार्य, विनोद कुमार पांडेय, अभिषेक प्रसाद पिंटू, फागू बेसरा, पंकज मिश्रा और सुनील श्रीवास्तव शामिल हैं.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

महागठबंधन में सीट बंटवारे पर मचा है घमासान

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में मुख्य मुकाबला NDA और महागठबंधन में है. NDA में बीजेपी,जदयू, लोजपा (रा), हम और रालोमो है और महागठबंधन में राजद, कांग्रेस, वामदल और VIP शामिल है.

एक ओर NDA में सीट बंटवारा के मसले को समय रहते सुलझा लिया गया और उम्मीदवारों का भी ऐलान हो गया तो दूसरी तरफ महागठबंधन में अबतक सीट बंटवारे पर भी कुछ फाइनल नहीं हो पाया है.

कई सीटों पर राजद और कांग्रेस दोनों ने उम्मीदवार उतार दिया है. इससे NDA के लिए लड़ाई आसान हो जाएगी.

इसे भी पढ़ें: चिराग के 17 उम्मीदवार को राजद, 4 को लेफ्ट और 2 को कांग्रेस उम्मीदवार देंगे टक्कर, देखिये सीटों के नाम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >