Dularchand Murder Case: दुलारचंद को कुचलने वाली गाड़ी को खोज रही पुलिस, अब तक 80 लोग हो चुके हैं गिरफ्तार

Dularchand Murder Case: दुलारचंद हत्याकांड को लेकर अब तक पुलिस की तरफ से जांच जारी है. इस बीच दुलारचंद को कुचलने वाली कार को पुलिस खोज रही है. अब तक मामले में 80 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. शनिवार की देर रात ही जेडीयू प्रत्याशी अनंत सिंह को भी गिरफ्तार किया गया था.

Dularchand Murder Case: मोकामा की राजनीति इन दिनों गरमाई हुई है. दुलारचंद हत्याकांड को लेकर हलचल तेज है. इस बीच पुलिस दुलारचंद यादव को कुचलने वाली कार को ढूंढ रही है. दरअसल, अब तक पुलिस इस घटना में इस्तेमाल किये गए हथियार और उन्हें कुचलने वाली कार को बरामद नहीं कर सकी है. ऐसे में पुलिस लगातार जांच पड़ताल में जुटी है. इस घटना को लेकर अब तक 80 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है.

अनंत सिंह से होगी पूछताछ

एसएसपी के मुताबिक, दुलारचंद के पैर में गोली मारी गई थी. लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया कि सीने पर गाड़ी चढ़ाने से दुलारचंद की हत्या हुई थी. ऐसे में हत्या के आरोपी और जेडीयू प्रत्याशी अनंत सिंह को 14 दिनों के लिये न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. इस दौरान उनसे पूछताछ की जायेगी. इसके साथ ही उनसे हथियार, गाड़ी और उसे चलाने वालों की जानकारी लेने की कोशिश की जायेगी. यह भी पता लगाया जायेगा कि हथियार किसका था और कहां से लाया गया था.

मामले में सीआईडी कर रही जांच

इससे पहले मोकामा में दुलारचंद यादव हत्याकांड को लेकर बिहार पुलिस अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने औपचारिक रूप से केस को अपने अंडर लेने के बाद सीआईडी ​​के डीआईजी जयंत कांत ने शनिवार को घटनास्थल का दौरा किया और सभी पहलुओं की जांच की. सीआईडी ​​अधिकारियों ने एफएसएल टीम के साथ मिलकर पूरे इलाके की जांच की थी. अब मामले में घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा ताकि आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी हो सके.

इलाके में सुरक्षा व्यवस्था टाइट

पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. सीएपीएफ की 13 कंपनियां, एसटीएफ की दो यूनिट और क्यूआरटी की चार टीमों को तैनात किया गया है. साथ ही भदौर और घोसवरी थानाध्यक्षों को लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया है. अनंत सिंह, पियूष प्रियदर्शी और राजद प्रत्याशी वीणा देवी को अतिरिक्त सुरक्षा दी गई है.

30 अक्टूबर को हुई थी घटना

मालूम हो, बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच मोकामा विधानसभा क्षेत्र एक बार फिर सुर्खियों में है. 30 अक्टूबर को घोसवरी-भदौर थाना क्षेत्र की सीमा पर जनसुराज पार्टी के उम्मीदवार पियूष प्रियदर्शी और जेडीयू प्रत्याशी अनंत सिंह के काफिलों में हुई भिड़ंत ने हिंसक रूप ले लिया. इस दौरान 75 वर्षीय दुलारचंद यादव की मौत हो गई. इसके बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया.

Also Read: Anant Singh: अनंत सिंह की गिरफ्तारी को बीजेपी के बड़े नेता ने बताया सही, कहा- अपराध पर सख्त कार्रवाई जरूरी

Also Read: Bihar Chunav 2025: अनंत सिंह अब जेल से लड़ेंगे चुनाव, पत्नी संभालेंगी प्रचार का मोर्चा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >