Bihar Politics: नीतीश कैबिनेट की आज आखिरी बैठक, राजभवन जाकर गवर्नर को सौंपेंगे इस्तीफा

Bihar Politics: बिहार में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है. इसी कड़ी में नीतीश कैबिनेट की आज आखिरी बैठक होगी. जिसके बाद सीएम गवर्नर को अपना इस्तीफा सौंपेंगे.

Bihar Politics: बिहार चुनाव के नतीजों के बाद नई सरकार के गठन की प्रक्रिया पूरी रफ्तार में आ गई है. एनडीए घटक दलों- भाजपा, जदयू, लोजपा (आर.), हम और रालोमो के बीच मंत्रिमंडल के फॉर्मूले पर लगभग सहमति बन चुकी है. मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा और जदयू को लगभग बराबर संख्या में मंत्री पद मिलेंगे. जबकि लोजपा (आर.) के दो और हम तथा रालोमो के एक-एक चेहरे मंत्रिमंडल में शामिल किए जाएंगे.

CM नीतीश राज्यपाल को सौंपेंगे इस्तीफा

सोमवार सुबह 11:30 बजे नीतीश सरकार की मौजूदा कैबिनेट की अंतिम बैठक होगी. जिसमें विधानसभा भंग करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी जाएगी. इसके बाद CM नीतीश राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपेंगे और नई सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे. शपथ ग्रहण समारोह 20 नवंबर को गांधी मैदान में आयोजित होगा. इस ऐतिहासिक मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी मौजूद रहने की संभावना है.

सरकार गठन को लेकर दिल्ली और पटना में हलचल तेज

सरकार गठन को लेकर दिल्ली और पटना में तेज राजनीतिक हलचल जारी है. दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की अहम बैठक हुई, जिसमें बिहार सरकार के स्वरूप, कैबिनेट की संरचना और प्रमुख चेहरों पर मंथन हुआ. वहीं पटना में जदयू और भाजपा नेताओं की बैठकों का दौर चलता रहा. लोजपा (आर.), हम और रालोमो के नेताओं से भी लगातार बातचीत होती रही.

36 मंत्री बनाए जा सकते हैं

एनडीए के सभी दल आज अपने-अपने विधायक दल के नेता चुनेंगे. इसके बाद गठबंधन की संयुक्त बैठक में औपचारिक रूप से एनडीए विधायक दल का नेता चुना जाएगा. बिहार में मुख्यमंत्री सहित कुल 36 मंत्री बनाए जा सकते हैं.

Also Read: आरजेडी से टिकट कटने पर 25 सीटों का दिया था श्राप, रिजल्ट के बाद वायरल हुआ तेजस्वी के इस नेता का वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >