चिराग पासवान शादी नहीं करेंगे! बोले- मैं बड़े लक्ष्य की ओर बढ़ रहा, संकल्प पूरा करने का समय है

Chirag Paswan: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने शादी की संभावनाओं को साफ शब्दों में खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा कि बिहार को विकसित बनाना ही उनकी प्रायोरिटी में है. चिराग ने कहा कि शादी बड़ी जिम्मेदारी है और उनके पास इसके लिए टाइम नहीं है.

Chirag Paswan: लोक जनशक्ति पार्टी-रामविलास के अध्यक्ष चिराग पासवान इन दिनों बिहार चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं. एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर अभी तक कुछ साफ नहीं हो पाया है. इसी बीच पटना में एक डिजिटल चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने अपनी शादी की संभावनाओं को नकारते हुए कहा है कि अब बिहार ही उनकी प्राथमिकता है और इसे विकसित बनाना संकल्प है. चिराग पासवान ने कहा, “शादी एक बड़ी जिम्मेदारी है और उनके पास इस तरह के कमिटमेंट के लिए समय नहीं है.” रामविलास पासवान के इकलौते बेटे चिराग 31 अक्टूबर को 43 साल के हो जायेंगे.

बड़े लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहा हूं- चिराग पासवान

चिराग पासवान से लगभग हर इंटरव्यू में शादी से जुड़ा सवाल किया जाता है. तेजस्वी यादव भी कहते हैं कि चिराग मेरे बड़े भाई हैं और अब उनको शादी कर लेनी चाहिए.

इंटरव्यू में जब चिराग से फिर शादी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, “फिलहाल ऐसा कुछ नहीं है. लेकिन हां एक बड़े लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहा हूं. विकसित बिहार बनाने का मेरा संकल्प है. बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट की मैं सोच रखता हूं. ऐसे में व्यक्तिगत कमिटमेंट के लिए समय नहीं है. मैं मानता हूं कि शादी एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है. आप इसको कतई हल्के में नहीं ले सकते. जब आप किसी को ब्याह कर अपने घर लाते हैं, उनके प्रति आपकी जवाबदेही होती है. मेरी प्राथमिकता अब राज्य रह गया है.”

केंद्रीय मंत्री से पत्रकार ने दोबारा सीधा सवाल पूछा कि आप शादी करेंगे या नहीं? इसके जवाब में उन्होंने कहा, “मुझे नहीं लगता कि मौजूदा परिस्थिति में ऐसी कोई संभावनाएं हैं. मेरे छोटे भाई अक्सर शादी का जिक्र करते हैं. वो कहते हैं कि अब उनके दो बच्चे हो गए हैं, हमें भी कर लेनी चाहिए. मुझे लगता नहीं कि अभी कुछ ऐसा जल्दी होने वाला है.”

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

क्या बोले थे तेजस्वी यादव

अगस्त में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी की मौजूदगी में ही चिराग पासवान को शादी करने की सलाह दी थी. तेजस्वी यादव ने कहा था, “चिराग पासवान हमारे बडे़ भाई हैं. उनको सलाह देंगे कि जल्द से जल्द शादी कर लें.” इस पर तेजस्वी के साथ बैठे राहुल ने मजकिये अंदाज में कहा था कि यह उन पर भी लागू होता है.

इसे भी पढ़ें: कौन हैं RJD नेता संजय यादव, क्रिकेट में तेजस्वी के साथ बनाना चाहते थे भविष्य, अब लालू परिवार के निशाने पर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >