चिराग पासवान के समर्थक पर चाकू से हमला, सिर पर गहरे जख्म, हमलावर बोला - कभी मुख्यमंत्री नहीं बनेगा तुम्हारा नेता

Bihar Elections 2025: बिहार के औरंगाबाद जिले में चिराग पासवान के समर्थक पर चाकू से जानलेवा हमला हुआ है. हमला करने वाले ने समर्थक से कहा कि तुम्हारा नेता कभी बिहार का सीएम नहीं बनेगा और तुमलोग ओबरा विधानसभा सीट से इस बार चुनाव हारोगे.

Bihar Elections 2025: औरंगाबाद के दाउदनगर थाना क्षेत्र के जिनोरिया बस स्टैंड के समीप रविवार की रात लोजपा सुप्रीमो और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाये जाने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना घटी. आवेश में कुछ लोगों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी युवक की पहचान दाउदनगर थाना क्षेत्र के धनावां गांव निवासी मृत्युंजय पासवान के रूप में हुई है.

कर्मा पंचायत का अध्यक्ष मृत्युंजय पासवान

बदमाशों ने युवक के सिर पर चाकू से तीन-चार बार हमला किया, जिससे उसके सिर के जख्म के गहरे निशान उभर आये है. रविवार की रात सदर अस्पताल में इलाज के दौरान जख्मी युवक के पिता कपिल देव पासवान ने बताया कि उसका बेटा मृत्युंजय लोजपा (रामविलास) का दाउदनगर प्रखंड के कर्मा पंचायत का अध्यक्ष है. वह पंचायत के अन्य लोगों को लेकर रविवार को राजगीर में आयोजित चिराग पासवान की रैली में शामिल होने गया था.

रैली से लौटने के बाद जिनोरिया बस स्टैंड समीप मेडिकल पर वह दवा लेने गया था, जहां कर्मा गांव निवासी गोविंद सिंह और झवई गांव निवासी रवि यादव उक्त मेडिकल पर पहले से ही मौजूद थे. इसके बाद उक्त दोनों व्यक्ति मृत्युंजय से चिराग पासवान की रैली को लेकर चर्चा करने लगे. इस दौरान उनलोगों ने कहा कि चिराग पासवान कभी भी बिहार का मुख्यमंत्री नहीं बनेगा और न हीं तुम लोग कभी ओबरा विधानसभा सीट से चुनाव जीत पाओगे.

घायल मृत्युंजय पासवान

गाली-गलौज के बाद चाकू से हमला

इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहसबाजी शुरू हो गई. मामले ने तूल पकड़ लिया. इसके बाद गोविंद ने जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली-गलौज करने लगा और सिर पर चाकू से हमला कर दिया. घटना के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति रही. घटना के बाद वहां मौजूद लोगों द्वारा इसकी सूचना जख्मी युवक के परिजनों को दी गई.

सूचना मिलते ही परिजन वहां पहुंचे तथा युवक को आनन -फानन में इलाज के लिए दाउदनगर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल रेफर कर दिया. फिलहाल उसका इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है.

बिहार विधानसभा का चुनाव शुरू होने से पहले ही प्रतिद्वंद्विता एवं आक्रोश देखने को मिलने लगा है. दाउदनगर थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि मारपीट में एक युवक पर चाकू से हमले की सूचना मिली है. फिलहाल उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

Viral Video: ‘कट्टा दिखाएंगे तो बाप बाप कहियेगा’, थाना कैंपस में महिला सिपाही ने बनाया रील, हो रहा वायरल

इसे भी पढ़ें: बिहार के इन 6 जिलों में अगले 3 घंटे होगी भयंकर बारिश, IMD ने बताया अगले 24 घंटे के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >