Chapra Vidhan Sabha Chunav Result: छपरा में खेसारी की ‘हवा बंद’, छोटी कुमारी ने बना ली मजबूत पकड़

Chapra Vidhan Sabha Chunav Result: छपरा सीट पर गिनती जारी है और मुकाबला बेहद करीबी बना हुआ है. ताजा रुझानों में राजद के खेसारी लाल यादव 12,509 वोटों पर हैं, जबकि बीजेपी की छोटी कुमारी 15,418 वोटों के साथ आगे हैं. हर राउंड में बढ़त–घटत से सीट का सस्पेंस बढ़ रहा है.

Chapra Vidhan Sabha Chunav Result: छपरा विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती जारी है और मुकाबला बेहद रोमांचक होता जा रहा है. इस सीट पर तेजस्वी यादव ने राजद से भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव को उतारा है, जबकि एनडीए की ओर से छोटी कुमारी उन्हें सीधी टक्कर दे रही हैं.

सारण लोकसभा क्षेत्र में आने वाली छपरा सीट पर पांच चरण की गिनती पूरी हो चुकी है. ताजा रुझानों में खेसारी लाल यादव 12,509 वोट के साथ पीछे चल रहे हैं, जबकि बीजेपी की छोटी कुमारी 15,418 वोट हासिल कर बढ़त बनाए हुए हैं. तीसरे चरण की गिनती में भी यही रुझान दिखा था, जिसमें खेसारी को 4,312 वोट और छोटी कुमारी को 5,840 वोट मिले थे.

Also Read: Bihar Election Result 2025 Live

Also Read: Bihar Election 2025 Hot Seats LIVE

Also Read: बिहार चुनाव परिणाम की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

छपरा का राजनीतिक इतिहास: भाजपा का मजबूत गढ़

2010 – भाजपा की बड़ी जीत: इस चुनाव में भाजपा के जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने 61,045 वोटों के साथ शानदार जीत दर्ज की थी.

2015 – महागठबंधन लहर के बावजूद भाजपा का दबदबा: राज्य में महागठबंधन की आंधी के बावजूद छपरा सीट पर भाजपा के डॉ. सी.एन. गुप्ता ने जीत कायम रखी. उन्हें 71,646 वोट मिले, जबकि राजद प्रत्याशी रणधीर कुमार सिंह को 60,267 वोट प्राप्त हुए.

2020 – भाजपा की निर्णायक जीत: 2020 के चुनाव में भाजपा के डॉ. सी.एन. गुप्ता ने 75,710 वोट पाकर महागठबंधन को हराया. राजद के रणधीर कुमार सिंह को 60,467 वोट मिले और जीत का अंतर 19,163 वोट रहा. यह साफ दिखाता है कि छपरा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की पकड़ लगातार मजबूत बनी रही है, हालांकि राजद का वोट शेयर भी समय के साथ बढ़ता नजर आता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >