बिहार चुनाव की घोषणा के साथ ही हलचल शुरू, NDA और महागठबंधन में होगी भिड़ंत

Bihar New Election Survey: बिहार चुनाव की तारीखों की घोषणा सोमवार को CEC ज्ञानेश कुमार ने की. यहां की सभी 243 सीटों पर 2 फेजों में वोटिंग कराई जाएगी. तारीख के ऐलान होने के साथ ही एक सर्वे आया है. इसमें बताया गया है कि चुनाव में किस गठबंधन को बढ़त मिलने की उम्मीद है.

Bihar New Election Survey: बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद हर तरफ यही चर्चा है कि इस बार बिहार में किसकी सरकार बनेगी. क्या नीतीश कुमार की अगुवाई वाला एनडीए दोबारा सत्ता में आएगा या तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन वापसी करेगा? इसी बीच आईएएनएस-मैट्रिज के एक सर्वे ने सियासी गलियारों में हलचल बढ़ा दी है. इसमें एनडीए को बढ़त मिलती दिख रही है.

एनडीए को मिल सकती है इतनी सीट

सर्वे के मुताबिक एनडीए गठबंधन को करीब 49% वोट शेयर मिलने की संभावना है. इससे उसे 150 से 160 सीटें हासिल हो सकती हैं. महागठबंधन में शामिल राजद, कांग्रेस और वाम दल को 36% वोट शेयर और लगभग 70 से 85 सीटों तक मिलने का अनुमान लगाया गया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि विपक्ष मजबूत चुनौती देगा लेकिन सत्ता परिवर्तन की संभावना बनती नहीं दिख रही है.

क्या पीके कर पाएंगे कमाल

प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी भी इस बार मैदान में है. उनकी पार्टी 243 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी. सर्वे में बताया गया है कि जन सुराज को 7% वोट शेयर मिल सकता है और पार्टी 2 से 5 सीटें तक जीत सकती है. इसके अलावा बसपा, झामुमो और अन्य छोटे दलों को मिलाकर करीब 7% वोट और 7 से 10 सीटें मिलने की उम्मीद जताई गई है. ओवैसी की आईएमआईएम को 1% वोट मिलने की संभावना है. यह पार्टी सीमांचल में अपना दखल रखती है.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

किस पार्टी को कितनी सीट मिल सकती है

सर्वे के मुताबिक बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी और इसे 80-85 सीटों पर जीत मिल सकती है. नीतीश कुमार की जेडीयू को 60-65 सीटें, जीतन राम मांझी की हम को 3-6 सीट, चिराग पासवान की लोजपा (रा) को 4-6 और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी को 1-2 सीट मिल सकती है.

महागठबंधन में शामिल राजद को 60-65, कांग्रेस को 7-10, वाम दल को 7- 10 सीट और मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी को 2-4 सीट मिल सकती है.

इसे भी पढ़ें: बिहार में पहले चरण में 121 और दूसरे चरण में 122 सीटों पर वोटिंग, देखिये बिहार चुनाव का पूरा कार्यक्रम

इसे भी पढ़ें: बिहार में चुनावी समर का महाआगाज, 2 चरणों में होगा मतदान, देखें तारीख

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >