Bihar Election 2025: BJP-JDU में सीट शेयरिंग पर बनी सहमति! अब चिराग-मांझी से अंतिम बातचीत बाकी

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की हालिया मुलाकात को लेकर अटकलें तेज हैं कि आगामी विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे की तैयारियां शुरू हो गई हैं.

Bihar Election 2025: बिहार की राजनीति में गुरुवार को नई हलचल देखने को मिली जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. शाह उसी दिन पटना में अपने सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होने आए थे. दोनों नेताओं की यह बातचीत राजनीतिक गलियारों में चर्चा का केंद्र बन गई है और अटकलें तेज हो गई हैं कि यह आगामी विधानसभा चुनावों के लिए सीट बंटवारे की तैयारियों का हिस्सा हो सकती है.

BJP-JDU के बीच सीटों के शुरुआती खाके पर बनी सहमति!

सूत्रों के मुताबिक, बैठक में बिहार भाजपा के नेताओं के अलावा नीतीश के दो खास सिपहसालार संजय झा और विजय चौधरी भी मौजूद थे. मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा और जदयू के बीच सीटों के शुरुआती खाके पर सहमति बन चुकी है. अब इसे लेकर लोजपा (LJP), हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) और राष्ट्रीय लोक मत्स्यजीवी पार्टी (RLM) जैसे सहयोगी दलों के साथ भी बातचीत चल रही है.

कब लिया जाएगा सीट बंटवारे पर अंतिम फैसला?

गठबंधन के भीतर सभी दलों को संतुलित हिस्सेदारी देने का प्रयास किया जा रहा है ताकि चुनावी समर में एनडीए एकजुट दिख सके. पटना के राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा है कि सीट बंटवारे का अंतिम फैसला नवरात्र के दौरान घोषित किया जा सकता है. नवरात्र का पर्व 22 सितंबर से शुरू हो रहा है और यह अवसर एनडीए के लिए एकजुटता का संदेश जनता तक पहुंचाने का भी माना जा रहा है.

अक्टूबर के पहले सप्ताह में हो सकती है चुनाव की घोषणा

चुनावी पटल पर यह समय महत्वपूर्ण है. बिहार में विधानसभा चुनाव की घोषणा अक्टूबर के पहले सप्ताह में हो सकती है. इस बार छठ पूजा के बाद मतदान होने की संभावना जताई जा रही है. 2020 के विधानसभा चुनाव में जदयू की स्थिति अपेक्षाकृत कमजोर रही थी, जबकि भाजपा बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी. लेकिन हाल के दिनों में नीतीश कुमार के एनडीए में लौटने के बाद समीकरण बदल गए हैं.

गठबंधन में क्या चाहते हैं नीतीश?

बीजेपी नेतृत्व यह सुनिश्चित करना चाहता है कि गठबंधन की एकता बनी रहे और विपक्षी गठबंधन INDIA को चुनौती दी जा सके. वहीं, नीतीश कुमार भी सतर्क हैं और चाहते हैं कि उन्हें गठबंधन में सम्मानजनक हिस्सेदारी मिले. राजनीतिक जानकारों का कहना है कि आगामी सीट बंटवारा और गठबंधन की घोषणा बिहार की राजनीति में निर्णायक मोड़ साबित हो सकती है. इस मुलाकात और सीट बंटवारे की तैयारियों ने बिहार की राजनीतिक हवा में हलचल बढ़ा दी है.

Also Read: Bihar Election 2025: दलित बस्तियों में लालू यादव भी उतार देते थे हेलीकॉप्टर, तेजस्वी ने दोहराया वही अंदाज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >