अमित शाह 10 दिन में दूसरी बार आ रहे बिहार, इन तीन जिलों में भाजपा नेताओं से करेंगे चुनावी रणनीति पर चर्चा

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज हो गई है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 27 सितंबर को अररिया, सारण और वैशाली में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे और चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे.

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा की संभावना के बीच राज्य में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं. इसी कड़ी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 27 सितंबर को बिहार का दौरा करेंगे. इस दौरान वे अररिया, सारण और वैशाली में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे और आसपास के जिलों के तमाम पार्टी पदाधिकारियों को चुनावी रणनीति के बारे में मार्गदर्शन देंगे.

बिहार को पांच जोनों में बांट BJP कर रही चुनाव की तैयारी

भाजपा ने बिहार को पांच जोनों में बांटकर चुनावी तैयारियों की योजना बनाई है. इससे पहले 18 सितंबर को अमित शाह डेहरी ऑनसन और बेगूसराय में बैठक कर 20 जिलों के पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित कर चुके हैं. 27 सितंबर की बैठक में शेष तीन जोनों के जिलों के नेताओं को रणनीति से अवगत कराया जाएगा.

जानकारों के अनुसार, अमित शाह की यह सक्रियता भाजपा की चुनावी तैयारी में गति लाने के उद्देश्य से है. राज्य में चुनावी माहौल को देखते हुए पार्टी अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को समय पर निर्देश दे रही है.

दिल्ली में तय की गई थी रणनीति

इससे पहले 3 सितंबर को अमित शाह ने दिल्ली में भाजपा नेताओं के साथ बैठक कर बिहार चुनाव को लेकर रणनीति तय की थी. ऐसे में यह स्पष्ट है कि अमित शाह की लगातार बैठकों की श्रृंखला चुनाव में भाजपा की मजबूती और संगठनात्मक तैयारी को सुनिश्चित करने की दिशा में है.

Also Read: Bihar Election 2025: कांग्रेस 76 और VIP की 60 सीटों पर दावेदारी, जानिए RJD की कितनी सीटों पर चुनाव लड़ने की है तैयारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >