Bihar NDA Seat Sharing: बीजेपी-जदयू 101-101, लोजपा (R)- 29, NDA में हो गया सीटों का बंटवारा, जानिए जीतन मांझी और कुशवाहा को क्या मिला

Bihar NDA Seat Sharing: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में सीट शेयरिंग पर मामला सुलझ गया है. इस बार के चुनाव में एनडीए में कोई बड़ा भाई नहीं होगा. बीजेपी और जदयू बराबर सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी.

Bihar NDA Seat Sharing: बिहार चुनाव को लेकर NDA में सीट शेयरिंग पर फंसा पेच सुलझ गया है. बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने इस बात की जानकारी दी. इस बार के चुनाव में बीजेपी और जदयू 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. चिराग पासवान 29 सीटों पर उम्मीदवार उतारेंगे. जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी 6-6 सीटों पर चुनाव लड़ेगी.

सोशल मीडिया पर गठबंधन के नेताओं ने दी जानकारी

आमतौर पर गठबंधन के सीट शेयरिंग की घोषणा साझा प्रेस कांफ्रेंस में की जाती है लेकिन इस बार NDA में सीट शेयरिंग फॉर्मूला की घोषणा गठबंधन के नेताओं ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए दी. बीजेपी नेता और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, आरएलएम चीफ उपेंद्र कुशवाहा, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल समेत कई नेताओं ने रविवार शाम को लगभग एक साथ ट्वीट कर सीट बंटवारे के बारे में बताया.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

जीतन राम मांझी कर रहे थे 15 सीटों की मांग

बिहार चुनाव की घोषणा 6 अक्टूबर को हुई थी. 10 अक्टूबर से फर्स्ट फेज के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई. लेकिन NDA में सीट बंटवारे पर फंसा पेच सुलझ नहीं रहा था. इसके पीछे की वजह चिराग, जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा थे.

जीतन राम मांझी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा था, ‘बस दे दो केवल 15 ग्राम, रख लो अपनी धरती तमाम.’ कई मौकों पर वो कह चुके हैं कि हमारी पार्टी को बस इतनी सीट दे दीजिये ताकि चुनाव आयोग इसे रिकॉग्नाइज कर ले.

चिराग पासवान की पार्टी भी सम्मानजनक सीटों की मांग कर रहे थे. वो खुद तो नंबर ऑफ सीट पर कुछ नहीं बोल रहे थे लेकिन उनके जीजा अरुण भारती कह रहे थे कि बिहार में अकेले चुनाव लड़ने की ताकत सिर्फ लोजपा में ही है. चिराग पासवान से शनिवार को जब सीट शेयरिंग पर सवाल किया गया तब उन्होंने कहा था, “मैं क्या बोलूं, अभी मेरे पास NDA में सीट शेयरिंग पर बोलने के किये कुछ भी नहीं है.”

ठीक 24 घंटे पहले चिराग के पास सीट शेयरिंग पर बोलने के लिए कुछ नहीं था. रविवार को NDA में शामिल पार्टियों के नेताओं की दिल्ली में लंबी बैठक चली. सभी छोटी पार्टियों को बीजेपी और जदयू ने मनाया. और शाम होते-होते NDA में सीट बंटवारे का एलान हो गया.

इसे भी पढ़ें: Bihar Election 2025: पूर्व केंद्रीय मंत्री की पार्टी ने ठुकराया लालू-तेजस्वी का ऑफर, बिहार चुनाव से पहले महागठबंधन को बड़ा झटका

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >