Bihar Elections 2025 Photos: बिहार के इस गांव में 20 साल बाद हो रही वोटिंग, ड्रोन से ली गई तस्वीर में देखिये माहौल

Bihar Elections 2025: रोहतास जिले के रेहल गांव में 20 साल बाद वोटिंग हो रही है. यह बिहार के नक्सल प्रभावित इलाके में शामिल है. वोटिंग के दौरान की तस्वीरें आई, जिसमें देखा गया शांतिपूर्ण माहौल में वोट किये जा रहे हैं.

Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में कई नक्सल प्रभावित इलाकों में वोट डाले जा रहे हैं. इस बीच रोहतास जिले के रेहल गांव में 20 साल बाद वोटिंग हो रही है. यहां वोटिंग के दौरान की कई तस्वीरें भी आई. ड्रोन से ली गई एक तस्वीर आई, जिसमें देखा गया शांतिपूर्ण माहौल में वोटिंग हो रही.

रेहल गांव की ड्रोन से ली गई तस्वीर

एक अन्य तस्वीर में यह भी देखा गया कि, पुरूष हो या फिर महिला मतदाता दोनों के बीच वोटिंग को लेकर काफी उत्साह है. सुबह से वे लंबी लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं.

वोटर्स की लंबी लाइन

एक और तस्वीर में यह देखा गया कि नक्सल प्रभावित इलाका होने के कारण सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है. किसी भी तरह की अनहोनी ना हो या फिर किसी तरह का हंगामा ना हो, इसे देखते हुए हर एक गतिविधि पर पैनी नजर बनाये हुए हैं.

रेहल गांव में सुरक्षाबलों की तैनाती

दरअसल, रोहतास के अलावा अन्य नक्सल प्रभावित इलाके में भी वोटिंग हो रही है. बिहार पुलिस के मुताबिक, गयाजी जिले के इमामगंज विधानसभा क्षेत्र के पिछुलिया गांव में शांतिपूर्ण माहौल में मतदान हो रहे. साथ ही जमुई में भी लोग बढ़-चढ़कर वोट करने पहुंच रहे.

बिहार चुनाव

बिहार पुलिस मुख्यालय के मुताबिक जमुई विधानसभा के बरहट थाना क्षेत्र स्थित चोरमारा गांव में इस बार वोट का रंग नया होगा. 1011 एससी-एसटी मतदाता, जो अब तक मीलों पैदल चलकर दूसरे गांवों में वोट देने जाते थे, पहली बार अपने ही घर के पास बने बूथ में बटन दबा रहे हैं.

Also Read: Bihar Election 2025: पप्पू यादव, श्रेयसी सिंह, राजेश वर्मा सभी ने किया वोट, साइकिल से भी मतदान करने पहुंचे नेताजी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >