Bihar Elections 2025: चुनाव जीतने पर डिप्टी सीएम पद के लिये LJPR करेगी दावा? चिराग पासवान ने दिया ये बड़ा बयान

Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में अगर एनडीए की जीत होती है तो चिराग पासवान की पार्टी डिप्टी सीएम पद के लिये दावा करेगी या नहीं, इस सवाल का जवाब चिराग पासवान ने खुद दिया. चिराग ने कहा कि इस मुद्दे पर समय से पहले चर्चा का कोई मतलब नहीं है.

Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है. इस बीच लोजपा (रामविलास) के सुप्रीमो चिराग पासवान ने डिप्टी सीएम पद को लेकर अपना रिएक्शन दिया. दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान चिराग पासवान से सवाल किया गया कि बिहार चुनाव के बाद लोजपा (रामविलास) डिप्टी सीएम पद के लिये दावेदारी करेगी या फिर नहीं.

चिराग पासवान ने दिया जवाब

सवाल के जवाब में चिराग पासवान ने कहा, इन सारे विषय पर मुझे लगता है कि समय से पहले चर्चा करने का कोई मतलब नहीं है. अभी तो पहले सरकार बन जाये. महागठबंधन में मुझे लगता है कि इन्हीं सारे महत्वकांक्षाओं ने बेड़ा गर्क कर दिया. आगे चिराग पासवान ने वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी का उदाहरण दिया. उन्होंने कहा कि अगर सहनी डिप्टी सीएम बनने के लिए नहीं अड़ते तो… अरे पहले सरकार में तो आ जाओ.

जीत को लेकर दिखे आश्वस्त

आगे चिराग पासवान ने यह भी कहा, एक-एक कर हमलोग अपना काम करेंगे. पहले बड़ी जीत मिल जाये. इसके बाद देखा जायेगा कि किस दल ने कैसा प्रदर्शन किया, उसी के आधार पर किसकी क्या भूमिका होगी, यह तय किया जायेगा. दरअसल, इंटरव्यू के दौरान चिराग पासवान जीत को लेकर भी आश्वस्त दिखें. उन्होंने कहा कि हमारी मेहनत ने पिछले चुनावों में असर दिखाया और इस बार भी एकजुटता से यह असर निर्णायक साबित हो सकेगा.

तेजस्वी पर बोला हमला

लोजपा (रामविलास) के सुप्रीमो और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि जो नेता अपने गठबंधन को एकजुट नहीं रख सकता, वह बिहार को क्या एकजुट रखेगा. चिराग ने तेजस्वी यादव को निशाने पर लेते हुए कहा कि जिस तरीके से महागठबंधन बिखर गया है, उसका सीधा फायदा एनडीए को मिलेगा. चिराग पासवान ने दावा किया कि तेजस्वी यादव अपने घटक दलों को साथ नहीं रख सकते, तो वे बिहार को एकजुट कैसे रख पाएंगे.

Also Read: Bihar Elections 2025: बिहार के इस बाहुबली नेता के पास कानून की डिग्री, अपराध और राजनीति में बड़ा नाम, अब बेटे को दी जिम्मेदारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >