Bihar Elections 2025: खेसारी लाल यादव ने मनोज तिवारी के छुए पांव, फिर एयरपोर्ट पर चुनाव को लेकर क्या हुई बातचीत?

Bihar Elections 2025: पटना एयरपोर्ट पर राजद प्रत्याशी खेसारी लाल यादव ने बीजेपी सांसद मनोज तिवारी के पांव छुए. इस दौरान मनोज तिवारी ने खेसारी लाल यादव को आशीर्वाद दिया और उनकी पीठ भी थपथपाई. इस वाकये से जुड़ा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

Bihar Elections 2025: बिहार चुनाव की गहमागहमी के बीच पटना एयरपोर्ट से जुड़ी ऐसी तस्वीर आई, जिस पर हर किसी की नजरें टिक गई. दरअसल, राजद प्रत्याशी खेसारी लाल यादव ने बीजेपी सांसद मनोज तिवारी के पांव छुए. इससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा. इस दौरान खेसारी को सांसद मनोज तिवारी ने आशीर्वाद दिया और उनकी पीठ भी थपथपाई. हालांकि, चुनाव को लेकर कोई खास बातचीत नहीं हुई.

बीजेपी के स्टार प्रचारकों पर खेसारी का हमला

इस वीडियो के वायरल होने के बाद कई तरह की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है. आज पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान खेसारी लाल यादव ने बीजेपी के स्टार प्रचारकों पर हमला बोलते हुए कहा कि उनके भाषा की कोई मर्यादा नहीं रह गई है. उन्होंने कहा, “मैं धर्म विरोधी नहीं हूं. अभी मैं कहता हूं जय श्रीराम. लेकिन क्या इससे बेरोजगारी दूर हो जाएगी? धर्म जरूरी है लेकिन उसके साथ कर्म और शिक्षा भी जरूरी हैं.

Also Read: Bihar Elections 2025: ‘बिहार में कट्टा वालों की जगह नहीं…’, सीतामढ़ी में पीएम मोदी बोले- बच्चे रंगदार नहीं डॉक्टर-इंजीनियर बनेंगे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >