Bihar Election Result 2025: काराकाट में कौन आगे–कौन पीछे ? पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह पर ताजा अपडेट

Bihar Election Result 2025: काराकाट सीट पर मुकाबला बेहद रोमांचक हो गया है. ताजा रुझानों में JDU के महाबली सिंह आगे चल रहे हैं, जबकि पवन सिंह की पत्नी और निर्दलीय उम्मीदवार ज्योति सिंह पीछे चल रही हैं. वोटों की बढ़त–घटत ने इस हाई–प्रोफाइल सीट पर सस्पेंस बढ़ा दिया है.

Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो चुकी है और शुरुआती रुझानों में एक बार फिर एनडीए सरकार की वापसी की तस्वीर साफ दिखाई दे रही है. सुबह 11 बजे तक मिले रुझानों के मुताबिक, NDA 187 सीटों पर आगे, जबकि महागठबंधन 47 पर बढ़त बनाए हुए हैं. मतदान के दोनों चरणों में जनता का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. पहले चरण (6 नवंबर) में 65.08% और दूसरे चरण (11 नवंबर) में 68.76% मतदान हुआ, जिसके साथ कुल 66% वोटिंग ने इस बार नया रिकॉर्ड बनाया है.

काराकाट सीट पर दिलचस्प मुकाबला- पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह तीसरे नंबर पर

राज्य की सबसे चर्चित सीटों में शामिल काराकाट विधानसभा क्षेत्र में मुकाबला और भी दिलचस्प होता जा रहा है. भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह, जो इस बार निर्दलीय मैदान में उतरी हैं, शुरुआती दौर में लगातार पीछे चल रही हैं. फिलहाल वे तीसरे स्थान पर हैं. इस सीट पर JDU के महाबली सिंह ने अच्छी खासी बढ़त बना ली है, जबकि अरुण माले दूसरे नंबर पर हैं. काराकाट सीट पर पवन सिंह के नाम और ज्योति सिंह की एंट्री से चुनावी माहौल पहले दिन से ही सुर्खियों में रहा था, लेकिन रुझान उनकी उम्मीदों के विपरीत दिखाई दे रहे हैं.

Also Read: Bihar Election Result 2025 Live

Also Read: Bihar Election 2025 Hot Seats LIVE

Also Read: बिहार चुनाव परिणाम की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >