Bihar Election Result 2025: NDA की जीत से सीएम नीतीश गदगद, पीएम मोदी के लिए कह दी ये बात

Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे आ गये है. इस बार बिहार की जनता ने NDA गठबंधन को जनादेश दिया है. बिहार की जनता ने विपक्षी गठबंधन को नकार दिया है.

Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए के शानदार प्रदर्शन पर सीएम नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. सीएम नीतीश कुमार ने बिहार की जनता और एनडीए के सहयोगी दलों का आभार जताया है. इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले सहयोग के लिए धन्यवाद कहा.

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी 90 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि जेडीयू 84, लोजपा (रामविलास) 19 और हम 5 सीटों पर आगे है. यानी एनडीए लगभग 200 सीटों पर आगे है, यह बहुमत के आंकड़े 122 से काफी ज्यादा है. इसी बीच एनडीए के शानदार प्रदर्शन पर सीएम नीतीश कुमार गदगद नजर आए.

2020 में कैसा था परिणाम

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में 243 सीटों में से बहुमत के लिए 122 सीटों की आवश्यकता थी. 10 नवंबर को जब नतीजे आये तब राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने मामूली अंतर से जीत हासिल की और सत्ता पर कब्जा बरकरार रखा.

एनडीए को कुल 125 सीटें मिलीं. इनमें भारतीय जनता पार्टी को 74, जनता दल यूनाइटेड को 43, विकासशील इंसान पार्टी को 4 और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को 4 सीटें मिलीं. विपक्षी महागठबंधन को 110 सीटों पर सफलता मिली. इसमें राष्ट्रीय जनता दल 75 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी, कांग्रेस को 19 और वाम दलों को 16 सीटें मिलीं.

लोक जनशक्ति पार्टी ने अकेले चुनाव लड़ा लेकिन केवल 1 सीट जीत पाई. उसने कई जगह जेडीयू उम्मीदवारों को नुकसान पहुंचाया.

Also Read: Bihar Election Result 2025 Live

Also Read: Bihar Election 2025 Hot Seats LIVE

2015 में नीतीश-लालू की जोड़ी ने किया था कमाल

बिहार विधानसभा चुनाव 2015 में मुकाबला दो बड़े गठबंधनों के बीच था. एक तरफ महागठबंधन, जिसमें राष्ट्रीय जनता दल, जनता दल यूनाइटेड और कांग्रेस शामिल थे, जबकि दूसरी तरफ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन था, जिसमें भारतीय जनता पार्टी, लोक जनशक्ति पार्टी, राष्ट्रवादी लोक समता पार्टी और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा शामिल थे.

इस चुनाव में महागठबंधन ने जबरदस्त जीत दर्ज की. RJD को 80 सीटें, JDU को 71 सीटें और कांग्रेस को 27 सीटें मिलीं. इस तरह कुल 178 सीटें के साथ महागठबंधन ने सरकार बना ली. एनडीए को केवल 58 सीटें मिलीं. इसमें BJP को 53, LJP को 2, RLSP को 2 और HAM को 1 सीट मिली.

Also Read: बिहार चुनाव परिणाम की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >