Bihar Election News: जेडीयू के दो बार विधायक रहे इस नेता ने पार्टी से दिया इस्तीफा, आज खुलकर बताई नाराजगी की वजह

Bihar Election News: औरंगाबाद जिले के रफीगंज विधानसभा से जेडीयू के दो बार विधायक रह चुके जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने इस्तीफे का एलान कर दिया. दरअसल, पार्टी की तरफ से उन्हें इस बार रफीगंज विधानसभा सीट से टिकट नहीं दिया गया. आज प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उन्होंने खुलकर अपनी बात रखी.

Bihar Election News: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच पार्टियों को छोड़ने और ज्वाइन करने का सिलसिला लगातार जारी है. इसी कड़ी में जेडीयू के एक और नेता ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. दरअसल, औरंगाबाद जिले के रफीगंज विधानसभा क्षेत्र से जदयू के दो बार विधायक रह चुके जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने आज इस्तीफे का एलान कर दिया.

टिकट नहीं मिलने पर जाहिर की नाराजगी

अशोक कुमार सिंह ने रफीगंज विधानसभा सीट से टिकट नहीं मिलने पर नाराजगी जाहिर की. आज रविवार को कर्म गांव में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि उन्होंने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ जदयू से इस्तीफा दे दिया है. वे और उनके कार्यकर्ता नीतीश कुमार के साथ हैं. औरंगाबाद की पांच विधानसभा क्षेत्र में एनडीए के लिए काम करेंगे लेकिन रफीगंज विधानसभा क्षेत्र से अलग रहेंगे.

17 अक्टूबर को ही दी थी इस्तीफे की जानकारी

उन्होंने यह भी कहा, जिस व्यक्ति ने नीतीश कुमार का विरोध किया वही अचानक पार्टी का प्रत्याशी बन गया. लोजपा से अचानक जदयू में चला गया और फिर उसे टिकट भी मिल गया. मालूम हो एनडीए की तरफ से प्रमोद कुमार सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है. 17 अक्टूबर को ही अशोक सिंह ने इस्तीफा दे दिया था. लेकिन वजह नहीं बताई थी. आज प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने वजह भी खुलकर बता दी.

फेसबुक पर क्या लिखा था?

17 अक्टूबर को फेसबुक के जरिये इस्तीफे को शेयर किया था. जिसमें उन्होंने लिखा था, औरंगाबाद जिला जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष पद से मैंने अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष को दे दिया है. ऐसे में पार्टी ने तत्काल प्रभाव से नई नियुक्ति करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह को औरंगाबाद जिला जनता दल यूनाइटेड का कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया. इस इस्तीफे से जेडीयू में हलचल तेज हो गई है.

Also Read: Bihar Election 2025: लंदन से पढ़कर आई बाहुबली की बेटी BJP को देंगी टक्कर, जानिये RJD कैंडिडेट शिवानी शुक्ला के बारे में

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >