औरंगाबाद में गुरु-शिष्य की चुनावी जंग में मात्र 23 वोट से हुआ था हार-जीत का फैसला, आज तक नहीं टूटा रिकॉर्ड

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का बिगुल बज चुका है. उम्मीदवारों की घोषणा हो रही है. इसके साथ ही दलबदल का भी दौर शुरू हो गया है. हर कोई टिकट पाना चाहता है. इसके लिए लॉबी कर रहा है. इसी बिहार में एक ऐसा भी जमाना था, जब औरंगाबाद में गुरु-शिष्य की चुनावी जंग हुई थी. मात्र 23 वोट से हार-जीत का फैसला हुआ था. यह रिकॉर्ड आज तक नहीं टूटा.

Bihar Election 2025| औरंगाबाद, ओमप्रकाश : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए नामांकन शुरू हो चुका है. भारतीय जनता पार्टी और जन सुराज के अधिकतर उम्मीदवारों की घोषणा भी हो चुकी है. दोनों प्रमुख गठबंधनों और राजनीतिक दलों में टिकट के लिए मारामारी जारी है. एक दौर ऐसा था, जब टिकट के लिए कोई मारामारी नहीं थी. वह दौर राजनीतिक शुचिता का दौर था. हम बात कर रहे हैं, वर्ष 1952 से 1977 तक की राजनीति का. तब तक दाउदनगर विधानसभा क्षेत्र था. वर्ष 1972-73 में हुए परिसीमन में दाउदनगर विधानसभा क्षेत्र का अस्तित्व समाप्त हो गया. वर्ष 1952 के पहले आम चुनाव में और 1967 में स्वतंत्रता सेनानी रामनरेश सिंह दाउदनगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए. वर्ष 1967 में 23 वोट से जीत-हार हुई थी, जो एक रिकॉर्ड था. विधानसभा चुनाव के इतिहास में औरंगाबाद जिले में इसके बाद कभी इतने छोटे अंतर से जीत-हार का फैसला नहीं हुआ.

1977 में रामविलास सिंह को दिला दिया टिकट – डॉ संजय

रामनरेश सिंह के पुत्र डॉ संजय कुमार सिंह ने प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) से खास बातचीत में कहा कि आज के नेताओं में एक-दूसरे का टिकट कटवाने की होड़ लगी रहती है. रामनरेश सिंह ने अपनी अस्वस्थता के कारण अपने राजनीतिक शिष्य रामविलास सिंह को जनता पार्टी का टिकट वर्ष 1977 में दिलाने में भूमिका निभायी, जबकि वे रामविलास सिंह से 2 बार चुनाव हार चुके थे.

बुधई गांव में जन्मे, दाउदनगर को बनाया कर्मभूमि

डॉ संजय बताते हैं कि वे आम जनता के लिए जितना विनम्र थे, अपने परिजनों के लिए अनुशासन के मामले में उतने ही सख्त थे. पढ़ाई के साथ कोई समझौता नहीं. क्षेत्र के विकास के साथ कोई समझौता नहीं. कई शैक्षणिक संस्थाओं की स्थापना की. औरंगाबाद-पटना रोड को पीडब्ल्यूडी की सड़क में शामिल कराया. हेल्थ सेक्टर में काम किया. तत्कालीन दाउदनगर विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्माण में उनकी बहुत बड़ी भूमिका थी. हालाकि, उनकी जन्मभूमि गोह प्रखंड का बुधई गांव है, लेकिन उन्होंने अपनी कर्मभूमि दाउदनगर को बनाया.

बिहार चुनाव की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

द्वारका प्रसाद बोले- नेता राजनीति के एजेंडा पर बात करते थे

द्वारका प्रसाद उर्फ गुरुजी, अवकाश प्राप्त अनुमंडल कृषि पदाधिकारी एवं वरिष्ठ रंगकर्मी ने अपना संस्मरण साझा करते हुए बताया कि उस समय आदर्श राजनीति का दौर था. जात-पांत की भावना नहीं थी. राजनीतिक सुचिता का दौर था. उम्मीदवार अपनी राजनीति के एजेंडे पर बात करते थे. लंबे समय तक चुनाव प्रचार चलता था. आज वैसी राजनीति देखने को नहीं मिल रही.

इसे भी पढ़ें

महागठबंधन में सीट बंटवारे से पहले CPI ने जारी किया लिस्ट, इन 18 सीटों पर उतारेगी अपनी कैंडिडेट

Bihar Elections 2025: BJP की पहली लिस्ट में दिखा “भूमिहारों” का दबदबा, 71 में इतने सीटों पर बनाया उम्मीदवार

Bihar Elections 2025: खुली जीप में हजारों गाड़ियों के साथ नामांकन करने पहुंचे अंनत सिंह, JDU के टिकट पर भरा पर्चा

Bihar Election 2025: नीतीश कुमार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, पीएम नरेंद्र मोदी ने खुद संभाला मोर्चा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >