Bihar Election 2025: तेजस्वी यादव इतने तड़प क्यों रहे हैं? मनोज तिवारी बोले- अब उनका खेल खत्म

Bihar Election 2025: पटना एयरपोर्ट पर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने तेजस्वी यादव पर कहा कि वो बिहार को गाली देने वालों के साथ खड़े हैं. कांग्रेस ही उनका राजनीतिक खेल खत्म करेगी. तिवारी ने कहा कि बिहार की जनता एनडीए पर पूरी तरह भरोसा कर चुकी है और हमें भारी बहुमत मिलने जा रहा है.

Bihar Election 2025, केशव सुमन सिंह: बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार को लेकर बिहार आए बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा, “तेजस्वी यादव बिहार को गाली देने वालों के साथ खड़े हैं और कांग्रेस ही उनका खेल खत्म करेगी.” ये बात उन्‍होंने आज पटना एयरपोर्ट पर कही. उन्‍होंने यह भी कहा कि अब उनका खेल खत्‍म हो चुका है. क्‍योंकि जो कांग्रेस बिहारियों को पंजाब में गाली दिलवाती है, तेजस्‍वी उसी से हाथ मिलाकर चुनाव लड़ रहे हैं.

बिहार को गाली देने वालों के साथ आरजेडी

बिहार में चुनाव प्रचार अब अपने पूरे चरम पर है. आज बीजेपी सांसद मनोज तिवारी बिहार में चुनाव प्रचार के लिए आए हुए थे. इस दौरान उन्‍होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला है. उन्‍होंने कहा, तेजस्‍वी यादव का खेल तो कांग्रेस ने ही खत्‍म कर दिया है. जो तेजस्‍वी यादव बिहार-बिहार करते हैं, उसी बिहार को कांग्रेस पंजाब में और दूसरे राज्‍यों में गाली दिलवाती है.

नीतीश-नीतीश करते हैं तेजस्‍वी – तिवारी

सांसद मनोज तिवारी ने तेजस्वी के उस बयान पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा था कि बीजेपी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हाईजैक कर लिया है. तिवारी ने पलटवार करते हुए कहा, “तेजस्वी यादव इतने तड़प क्यों रहे हैं? मुझे लगता है, जितना उन्हें राजद-राजद करना चाहिए, उससे ज्यादा वे नीतीश-नीतीश और एनडीए-एनडीए कर रहे हैं.”

खत्‍म होने वाला है तेजस्‍वी का खेल

मनोज तिवारी ने कहा कि तेजस्वी यादव को नसीहती लहजे में कहा कि उन्‍हें यह समझ आ गया होगा कि उनका राजनीतिक खेल खत्म होने वाला है.“तेजस्वी का खेल खत्म करने वाले बीजेपी नहीं, बल्कि कांग्रेस वाले हैं.वही कांग्रेस जिसके नेताओं ने कहा था कि बिहारियों को पंजाब में घुसने नहीं देंगे. आज तेजस्वी उन्हीं से हाथ मिला चुके हैं.”

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

बिहारियों को बीमारी कहने वालों से तेजस्‍वी ने मिलाया हाथ!

मनोज तिवारी ने गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा, “तेजस्वी यादव ऐसे गठबंधन में चले गए हैं, जिसके सहयोगी तमिलनाडु में बिहारियों को बीमारी की तरह बताते हैं.अब बताइए, जो बिहार के लोगों को गाली देने वालों के साथ खड़ा हो, वह कैसे बिहार का भला कर सकता है?”

उन्होंने आगे कहा, “तेजस्वी यादव खुद जानते हैं कि उनका मन इस गठबंधन में नहीं लग रहा है.बिहार की जनता नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में एनडीए पर भरोसा कर चुकी है.मैं आज तीन जिलों से होकर आया हूं, लोगों का उत्साह और समर्थन देखकर साफ लग रहा है कि एनडीए की सरकार बनना तय है.”

इसे भी पढ़ें: प्रचार करने गए BJP विधायक को गांव में घुसने से रोका, युवक ने पूछा- कितनी बार हमारे गांव आए आप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >