Bihar Election 2025: ओवैसी पर बात तक नहीं करना चाहते तेजस्वी, गिरिराज सिंह को दिया तगड़ा जवाब

Bihar Election 2025: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव असदुद्दीन ओवैसी के सवाल पर बात तक नहीं करना चाह रहे. हालांकि, गिरिराज सिंह को उन्होंने करारा जवाब देते हुए यह कह दिया कि 17 महीने में मैंने जितना काम किया है उतना उन्होंने जीवनभर में नहीं किया होगा.

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एक्शन मोड में आ गये हैं. इसके साथ ही ताबड़तोड़ जनसभाएं कर रहे हैं. इसी क्रम में आज उन्होंने एनडीए को फिर निशाने पर लिया. साथ ही एआईएमआईएम के सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी से जुड़े सवाल पर बात तक करना नहीं चाहा.

गिरिराज सिंह पर किया हमला

दरअसल, आज मीडियाकर्मियों की तरफ से उनसे असदुद्दीन ओवैसी के मुस्लिम मुख्यमंत्री वाले बयान से जुड़ा सवाल किया गया. जिस पर तेजस्वी यादव ने बात नहीं करना चाहा और कहा, छोड़िये ना. हालांकि, उन्होंने इस दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को करारा जवाब दिया. तेजस्वी यादव ने कहा, 17 महीने में मैंने जितना काम किया उतना गिरिराज सिंह ने जीवनभर में नहीं किया होगा. दरअसल, गिरिराज सिंह ने तेजस्वी के घोषणापत्र जारी करने पर कहा था कि वे तीन साल तक उपमुख्यमंत्री रहे थे. उस समय संविदाकर्मियों को परमानेंट क्यों नहीं किया. इसके साथ ही 30 हजार रुपये वेतन क्यों नहीं कराया.

एनडीए पर फिर साधा निशाना

तेजस्वी के घोषणापत्र को लेकर एनडीए लगातार हमलावर है. इसके साथ ही उनका कहना है कि तेजस्वी जो घोषणाएं कर रहे हैं, उसके लिये वे पैसे कहां से लायेंगे. इसके साथ ही उनका ब्लू प्रिंट क्या है. इस पर आज तेजस्वी यादव ने तंज कसते हुए ये कहा कि हमने तो अपना विजन बता दिया है. लेकिन उन्होंने अभी तक घोषणापत्र जारी नहीं किया है. वे बताएं कि उनका घोषणापत्र कहां है. इस तरह से तेजस्वी यादव ने सरकार पर जमकर तंज कसा.

‘घोषणापत्र में किये गए वादों को करेंगे पूरा’

इस दौरान तेजस्वी यादव ने एक बार फिर अपने घोषणापत्र में किये गए वादों को दोहराया. उन्होंने कहा, कल हमने अपना संकल्प पत्र जारी किया है. संकल्प पत्र में की गई सारी घोषणाएं हम पूरी करेंगे. हम पत्रकारों के लिए प्रमंडलीय स्तर पर प्रेस क्लब बनाएंगे, महिलाओं के लिए हमने योजनाएं बनाई है वह पूरा करेंगे. हमने जितना कुछ संकल्प पत्र में जारी किया है सबकुछ पूरा करेंगे.

Also Read: Bihar Chunav 2025: बिहार में तेजस्वी संग राहुल की बड़ी रैली से पहले ही कांग्रेस सांसद का पोस्ट वायरल, ऐसा क्या लिखा?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >