Bihar Election 2025 Result: बिहार के 28 मंत्रियों का क्या हुआ? जिसने लड़ा था विधानसभा का चुनाव
Bihar Election 2025 Result: बिहार के 28 मंत्रियों ने विधानसभा के चुनाव लड़े थे. उनके क्षेत्र में इस बार ऐतिहासिक मतदान हुआ है. आइए जानते है कि इस बार जनता ने किसपर दोबारा भरोसा करते हुए विधायक चुना हैं.
Bihar Election 2025 Result: बिहार के कुल 243 सीटों पर मतगणना पूरी कर ली गयी है. इस दौरान NDA को भारी बहुमत मिली है. वहीं महागठबंधन सिर्फ 31 सीटों पर ही जीत मिली है. NDA 198 सीटों पर चुनाव जीती है. जबकि महागठबंधन 31 सीटों पर ही चुनाव जीत पाया. जनसुराज के सभी प्रत्याशी चुनाव हार गए हैं. AIMIM ने पांच सीटों पर चुनाव जीत कर पिछला रिकार्ड कायम रखी. वहीं अन्य दलों के खाते में 09 सीटें गयी है.
बिहार के दोनों डिप्टी सीएम जीते चुनाव
बिहार कैबिनेट में कुल 35 मंत्री है, इनमें से 28 मंत्रियों ने ही चुनाव लड़े थे. डीप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने तारापुर से 45843 वोट से आगे है. सम्राट चौधरी को 122480 वोट 19 राउंड की काउंटिंग तक मिल चुके है. वहीं लखीसराय से विजय कुमार सिन्हा 21041 वोट से आगे चल रहे हैं. डिप्टी सीएम विजय सिन्हा को 06.30 बजे तक 99386 वोट मिले हैं. कुढ़नी विधानसभा सीट से पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता 9797 वोट से आगे चल रहे है.
Also Read: Bihar Election Result 2025 Live
Also Read: Bihar Election 2025 Hot Seats LIVE
यहां जानें बिहार सरकार की कौन से मंत्री चुनाव जीते हारे
| क्रम संख्या | मंत्रियों के नाम | विभाग | विधानसभा | कौन हारे-जीते |
|---|---|---|---|---|
| 1 | उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी | वित्त, वाणिज्य-कर | तारापुर | जीते |
| 2 | उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा | कृषि,खान एवं भूतत्व | लखीसराय | जीते |
| 3 | मंगल पांडे | स्वास्थ्य मंत्री | सीवान | जीते |
| 4 | नितिन नवीन | पथ निर्माण मंत्री | बांकीपुर | जीते |
| 5 | संजय सरावगी | राजस्व मंत्री | दरभंगा | जीते |
| 6 | जिवेश मिश्र | नगर विकास मंत्री | जाले | जीते |
| 7 | केदार प्रसाद गुप्ता | पंचायती राज मंत्री | कुढ़नी | जीते |
| 8 | राजू कुमार सिंह | पर्यटन मंत्री | साहेबगंज | जीते |
| 9 | कृष्ण कुमार मंटू | सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री | अमनौर | जीते |
| 10 | सुनील कुमार | पर्यावरण मंत्री | बिहारशरीफ | जीते |
| 11 | सुरेंद्र मेहता | खेल मंत्री | बछवाड़ा | जीते |
| 12 | नीरज सिंह बबलू | पीएचइडी मंत्री | छातापुर | जीते |
| 13 | नीतीश मिश्र | उद्योग मंत्री | झंझारपुर | जीते |
| 14 | रेणु देवी | पशुपालन मंत्री | बेतिया | जीते |
| 15 | कृष्णनंदन पासवान | गन्ना-उद्योग मंत्री | हरसिद्धी | जीते |
| 16 | डॉ प्रेम कुमार | कृषि मंत्री | गया शहर | जीते |
| 17 | विजय कुमार चौधरी | जल संसाधन मंत्री | सरायरंजन | जीते |
| 18 | महेश्वर हजारी | सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री | कल्याणपुर | जीते |
| 19 | मदन सहनी | समाज कल्याण मंत्री | बहादुरपुर | जीते |
| 20 | रत्नेश सादा | मद्य निषेध मंत्री | सोनबर्षा | जीते |
| 21 | सुनील कुमार | शिक्षा मंत्री | भोरे | जीते |
| 22 | श्रवण कुमार | ग्रामीण विकास मंत्री | नालंदा | जीते |
| 23 | लेशी सिंह | खाद्य एवं उपभोक्ता मंत्री | धमदाहा | जीते |
| 24 | बिजेंद्र प्रसाद यादव | ऊर्जा मंत्री | सुपौल | जीते |
| 25 | मो जमा खान | अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री | चैनपुर | जीते |
| 26 | जयंत राज | भवन निर्माण मंत्री | अमरपुर | जीते |
| 27 | सुमित कुमार सिंह | विज्ञान प्रावैधिकी और तकनीकी शिक्षा मंत्री | चकाई | पीछे |
| 28 | शीला मंडल | परिवहन मंत्री | फुलपरास. | जीते |
Also Read: बिहार चुनाव परिणाम की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
